Rajasthan Cabinet Expantion: किरोड़ी लाल मीणा व राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत 22 मंत्रियों ने ली शपथ

जयपुर, BNM News। राजस्थान में करीब 15 दिनों के इंतजार के बाद शनिवार को कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया। विस्तार में पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और किरोड़ी लाल मीणा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। राजस्थान कैबिनेट में कुल 22 मंत्री शपथ लेंगे जिसमें 12 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 5 राज्य मंत्री होंगे। इसके अलावा गजेंद्र सिंह खींवसर, झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी, रामगंज मंडी से विधायक मदन दिलावर, लूणी से विधायक जोगाराम पटेल, पुष्कर से विधायक सुरेश सिंह रावत, जैतारण से विधायक अविनाश गहलोत, सुमेरपुर से विधायक जोराराम कुमावत ने शपथ ली। प्रतापगढ़ से विधायक हेमंत मीणा, मालपुरा से विधायक कन्हैयालाल चौधरी और सुमित गोदारा ने मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि कैबिनेट विस्तार समारोह में भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया शामिल नहीं हुईं।

सबसे आखिर में हुआ राजस्थान में कैबिनेट विस्तार

राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार के अस्तित्व में आने के बाद कैबिनेट के विस्तार में कई दिन लग गए। 15 दिसंबर को भजनलाल शर्मा ने सीएम पद की शपथ ली थी, जबकि उनके साथ दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उपमुख्यमंत्री बने। 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में चुनाव परिणाम आने के बाद छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पिछले दिनों कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया। सबसे आखिर में राजस्थान का कैबिनेट विस्तार किया गया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई।

विस्तार में पहले दिल्ली आए थे CM भजनलाल

इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार सुबह राज्यपाल कलराज मिश्र से मिले और नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाने का अनुरोध किया। इस दौरान शनिवार सुबह रामगंजमंडी से विधायक मदन दिलावर सुबह भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और उन्होंने भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। गढ़ी से विधायक कैलाश मीणा विमान से उदयपुर से जयपुर पहुंचे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कैबिनेट के विस्तार से पहले कल शुक्रवार को पार्टी आलाकमान से मिलने दिल्ली भी आए थे। राजस्थान में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को वोटिंग कराई गई। चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आया था।

राजस्थान के भजनलाल मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों की सूची

झाबर सिंह खर्रा, हीरालाल नागर, कन्हैया लाल चौधरी, विजय सिंह चौधरी, प्रताप पुरी महाराज, जवाहर सिंह बैडम, अर्जुनलाल गर्ग, अरुण चौधरी, जोगाराम पटेल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, लालाराम मेघवाल, हरि सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह, अविनाश गहलोत, प्रताप सिंह सिंघवी, डॉ शैलेश सिंह, जबर सिंह सांखला, सुमित गोदारा, संजय शर्मा, गोवर्धन वर्मा, विक्रम सिंह जाखड़।

You may have missed