रमाकांत सिंह बने महाराष्ट्र भाजपा (उत्तर भारतीय मोर्चा) की प्रदेश कार्यकारणी में सचिव

मुंबई, BNM News। महाराष्ट्र भाजपा (उत्तर भारतीय मोर्चा) में संगठनात्मक बदलाव हुए हैं। इसके तहत रमाकांत सिंह को महाराष्ट्र भाजपा (उत्तर भारतीय मोर्चा) की प्रदेश कार्यकारणी में सचिव नियुक्त किया गया है। रमाकांत सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में मुंबई में रहते हैं। वह मुंबई में खुद का बिजनेस संचालित करते हैं। वह छात्र जीवन से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और उसके बाद भाजपा से जुड़े रहे हैं। वह मुंबई में उत्तर भारतीयों के लिए काम करते हैं। रमाकांत के पिता भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं।

उत्तर भारतीय मोर्चा की नई टीम का गठन

 

आपको बता दें कि आपको बता दें कि महाराष्ट्र भाजपा (उत्तर भारतीय मोर्चा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडेय ने अपनी नई टीम में 21 उपाध्यक्ष, 5 महासचिव व 26 सचिव नियुक्त किया है। इसके अलावा एडवोकेट नितश वर्मा को बिहार प्रकोष्ट का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं ऋषिकेश कुमार को सोशल मीडिया व आईटी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश भाजपा के उत्तर भारतीय मोर्चा में विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र के उत्तर भारतीय नेताओं को जगह दी गई है।
नागपुर के ऋषिकेश ठाकुर को उपाध्यक्ष और नागपुर शहर के सुरेंद्र पांडेय को महासचिव बनाया गया है। मुंबई के चित्रसेन सिंह, संतोष सिंह ठाकुर, अर्जुन गुप्ता, अकोला के रामप्रकाश मिश्र उपाध्यक्ष बने हैं। मीरा रोड के रमाकांत सिंह के अलावा गीता सिंह, रेनू मल्लाह, शशिकांत पांडेय, मुंबई से विजय सिंह, चंद्रसेन तिवारी, अकोला से रमेश मौर्या, वसई से राकेश मिश्र, चंद्रप्रकाश मिश्र, नासिक से सुभाष श्रीवास्तव, अमरावती से शैलेंद्र मिश्र, पालघर से डॉ. निलेश रामचंद्र सिंह, ठाणे से रौनक राजभर, कल्याण आदित्य सिंह नवी मुंबई से विनोद उपाध्याय और चंद्रपुर से सुदामा यादव को सचिव बनाया गया है।

‘भाजपा की उन्नति और मातृभूमि की सेवा में देने को प्रतिबद्ध हूं’

रमाकांत सिंह ने बयान जारी कर कहा कि मुझे महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा (उत्तर भारतीय मोर्चा) की प्रदेश कार्यकारणी में प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। मैं अपने सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं, प्रदेश भाजपा के सभी उत्तर भारतीय सदस्यों और प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों, प्रदेश भाजपा (उत्तर भारतीय मोर्चा) अध्यक्ष संजय पांडे और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर जी बावनकुले का हृदय से आभारी हूं। मीरा भयंदर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश सिंह का विशेष धन्यवाद और आभार, जिन्होंने मुझे हमेशा आगे बढ़ने को प्रेरित किया। मैं अपना हर क्षण भाजपा की उन्नति और मातृभूमि की सेवा में देने को प्रतिबद्ध हूं। मैं विकसित भारत का एक योद्धा हूं और भारत की उन्नति के लिए समर्पित रहने की हरसंभव कोशिश करूंगा।

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

 

You may have missed