RCB vs PBKS: विराट कोहली ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय फील्डर बने; इस खिलाड़ी का रिकॉर्ट टूटा

बेंगलुरू, एजेंसी। RCB vs PBKS: बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक बड़ा इतिहास रच डाला है। वह आईपीएल 24 (IPL 24) के छठे मैच में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय फील्डर बन गए हैं। उन्होंने पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) का धासूं रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। विराट कोहली ने यह कारनामा सोमवार को आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) मैच में अंजाम दिया। आरसीबी के स्टार प्लेयर कोहली ने पंजाब के खिलाफ दो कैच लपके। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) और कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का शिकार किया। इसके अलावा विराट कोहली ने 49 गेंद पर 77 रन बनाए। इस दौरान 11 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में अर्द्धशतकों का शतक रिकॉर्ड बना दिया। कोहली को हर्षल पटेल की गेंद पर हर्षप्रीत बरार ने लपका।

जानी बेयरस्टो का शानदार कैच लपका

 

कोहली ने जानी बेयरस्टो का कैच लपकते ही रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराया। बेयरस्टो ने मोहम्मद सिराज द्वारा फेंके गए तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर हवा में शॉट खेलने का प्रयास किया। विराट कोहली ने एक्स्ट्रा कवर से दौड़ लगाकर कैच पकड़ लिया। वहीं, शिखर धवन ने 13वें ओवर में लॉन्ग ऑफ पर कोहली को कैच थमाया। यह ओवर ग्लेन मैक्सवेल ने किया। विराट कोहली के खाते में अब कुल 174 कैच हो गए हैं। रैना 172 रनों के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। उनके बाद रोहित शर्मा (167) हैं।

 

सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय फील्डर

 

174- विराट कोहली
172 – सुरेश रैना
167 – रोहित शर्मा
146- मनीष पांडे
136- सूर्यकुमार यादव

पंजाब किंग्स ने 177 रन बनाए

आरसीबी और पंजाब किंग्स के मैच की बात करें तो आरसीबी ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बेयरस्टो 8 रन ही बना सके। इसके बाद, शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह ने मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन नौवें ओवर में मैक्सवेल के जाल में फंसे। उन्होंने 25 रन जोड़े। धवन फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 37 गेंदों में 45 रन बनाए। लियाम लिविंगस्टोन (17) बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्हें अल्जारी जोसेफ ने 12वें ओवर में पवेलियन भेजा। जितेश शर्मा ने 27 रन का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में शशांक सिंह ने महज 8 गेंदों पर नाबाद 21 रन ठोके। गेंदबाजी में आरसीबी की ओर से सिराज और मैक्सवेल ने 2-2 विकेट चटकाए। पंजाब किंग्स ने आरसीबी के सामने 177 रन का लक्ष्य रखा है।

Tag: RCB vs PBKS, IPL 24, Suresh Raina, Jonny Bairstow, Virat Kohli

इसे भी पढ़ें: IPL 2024: RCB के विरुद्ध रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी से प्रभावित हुए सुनील गावस्कर, जानें क्या कहा

इसे भी पढ़ें: CSK vs RCB Highlights: पहले मैच में मुस्तफिजुर और रविंद्र का शानदार खेल, सीएसके ने बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा

 

You may have missed