Saharan Family: सहारण परिवार (खाप) की हरियाणा इकाई का पुनर्गठन और राजस्थान इकाई का विस्तार

नरेन्द्र सहारण, कलायत। Saharan Khap: अखिल भारतीय सहारण परिवार की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राजस्थान के पुष्कर के ददूदयाल आश्रम में आयोजित की गई। खरक पांडवा में अखिल भारतीय सहारण परिवार के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेन्द्र सहारण ने बताया कि इस बैठक में राजस्थान, हरियाणा,उत्तर प्रदेश राज्यों के सहारण परिवार के कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। आश्रम के संचालक मधुसूदन महाराज सहारण की अध्यक्षता और राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल सहारण के नेतृत्व में राजस्थान राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और हरियाणा राज्य इकाई का पुनर्गठन किया गया।

संस्था का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया

प्रवक्ता नरेन्द्र सिंह सहारण ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव बनवारी लाल सहारण ने संस्था का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सभा में विस्तार से सभी मुख्य बिंदुओं को रखा गया और कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से सभी प्रस्तावों को पारित किया।

राजस्थान राज्य कार्यकारिणी का विस्तार

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजस्थान इकाई बलवीर सहारण के नेतृत्व में राजस्थान के अध्यक्ष हरजीराम सहारण ने राजस्थान राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें जिला अध्यक्षों के पद पर सुभाष सहारण हनुमानगढ़ व गंगानगर, श्रीराम सहारण जयपुर व दूदू, हरदत सहारण अजमेर, प्रवीण सहारण कार्यकारिणी सदस्य,अजमेर, रामाराम सहारण जालौर , मुकेश सहारण बाड़मेर व जैसलमेर, अशोक सहारण बालोतरा , पुखराज सहारण जोधपुर, लालजी सहारण कार्यकारिणी सदस्य जोधपुर और राम प्रसाद सहारण को नागौर जिला का अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान डॉ इन्दरसैन सहारण ने शानदार मंच संचालन किया।

हरियाणा राज्य इकाई का भी पुनर्गठन

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक में हरियाणा राज्य इकाई का भी पुनर्गठन किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरियाणा इकाई एडवोकेट कवंल सहारण और पूर्व राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सहारण, पूर्व महासचिव सुरजीत सहारण के नेतृत्व में बलराम सहारण (पूर्ण चंद सहारण) को प्रधान, राजबीर सिंह सहारण उपप्रधान, देवीलाल सहारण उपप्रधान, रामकुमार सहारण महासचिव, विजय कुमार सहारण, भरत सहारण, छोटूराम सहारण, बन्टू सहारण फरमाणा व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय महासचिव बनवारी लाल सहारण ने सहारण परिवार महासम्मेलन फरवरी 2025 में बाडमेर में आयोजित करने की घोषणा की। राज्यों की कार्यकारिणी गठन में राष्ट्रीय महासचिव बनवारी लाल सहारण, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ इन्दरसैन सहारण, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सहारण ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।

परिवार मजबूत, देश मजबूत का संकल्प

 

मधूसुदन महाराज सहारण ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी में नैतिक मूल्यों की कमी है। बच्चों को सांस्कारिक, नैतिक और उच्च स्तरीय शिक्षा की ओर ध्यान देना अनिवार्य है। जो पूरे समाज के लिए अनुकरणीय हो। परिवार मजबूत, देश मजबूत का संकल्प लिया गया। बैठक के अन्त में हरजीराम सहारण राजस्थान राज्य अध्यक्ष ने दूरदराज से आए सभी सहारण भाईयों का धन्यवाद किया।

 

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

 

You may have missed