Salman Khan House Firing: सलमान के घर के बाहर फायरिंग के दोनों आरोपी गुजरात से गिरफ्तार; हरियाणा से जुड़े हैं तार

मुंबई, एजेंसी। Salman Khan House Firing Sase: अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोली चलाने के दोनों आरोपी गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम (Mumbai Crime Branch) ब्रांच की टीम को यह बड़ी सफलता देर रात मिली। खबर के मुताबिक गुजरात पुलिस की टीम ने पश्चिमी कच्छ से दोनों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। दोनों को माता के मढ़ के पास से पकड़ा गया है। आरोपियों के नाम विशाल उर्फ विकी साहब गुप्ता (24) और सागर श्रीजोगेन्द्र पाल (21) है। विकी हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला है। वहीं सागर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले का रहने वाला है। दोनों को वापस मुंबई ला जा रहा है। दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बताए गए हैं। विशाल उर्फ कालू एक हिस्ट्रीशीटर है, जो 2020 में चोरी के आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। दोनों ने पूछताछ में बताया कि जिस गन से उन्होंने फायरिंग की थी, उसे सूरत की नदी में फेंक दिया था। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में सोमवार को दो संदिग्धों को नवी मुंबई के पनवेल से हिरासत में लिया था। दोनों का हुलिया बांद्रा स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज में कैद दो संदिग्धों से मैच करने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था। । बता दें कि अभिनेता सलमान के आवास के बाहर बाइक पर सवार दो लोगों ने रविवार को फायरिंग की थी। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया है।

सलमान को गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल ने पुर्तगाल से दी धमकी

 

एक अन्य अहम घटनाक्रम में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, शूटरों ने कुछ दिन पहले बांद्रा में सलमान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी। पुलिस को संदेह है कि अनमोल ने फेसबुक पोस्ट डालने के लिए वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल किया था। पुलिस के मुताबिक अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाली धमकी भरी फेसबुक पोस्ट गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल ने पुर्तगाल से की थी।

कई राज्यों में छापेमारी

दोनों आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा टीमें बनाई थीं। कुछ टीमें छापेमारी के लिए बिहार, राजस्थान और दिल्ली गईं। गुजरात पुलिस से भी संपर्क करके एक टीम वहां भेजी गई थी। आधी रात के बाद पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी में सफलता मिली।

पनवेल में मकान किराए पर लिया

एक दिन पहले ही मुंबई पुलिस ने खुलासा किया था कि सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपी एक महीने पहले मुंबई आए थे। उन्होंने नवी मुंबई के पनवेल इलाके में किराये का मकान लिया था। इसी इलाके में सलमान का एक फार्महाउस है।

एक महीने तक नवी मुंबई में रहे

दोनों ने सलमान खान की रेकी करने के बाद घर पर फायरिंग की थी। अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने फायरिंग करने के बाद मोटरसाइकिल सलमान के घर से लगभग एक किलोमीटर दूर माउंट मैरी गिरजाघर के पास छोड़ दी थी। मोटरसाइकिल नवी मुंबई के पनवेल इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। पनवेल के सहायक पुलिस आयुक्त अशोक राजपूत ने बताया कि उस व्यक्ति ने हाल ही में मोटरसाइकिल किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी थी।

सलमान को मिली हैं धमकियां; हरियाणा से जुड़े हैं तार

 

गौरतलब है कि अनमोल विश्नोई सलमान खान को पहले भी जान से मारने की धमकियां दे चुका है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। सोमवार को गोली चलाने के मामले में विशाल उर्फ कालू का नाम भी चर्चा में आया। कालू हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला है, वह रोहतक पुलिस की वांछित सूची में शामिल है। कालू लॉरेंस गैंग का शूटर है और हरियाणा के ही रोहतक में स्क्रैप व्यापारी की हत्या के बाद इसका नाम चर्चा में आया। बता दें कि लॉरेंस सलमान को राजस्थान के जोधपुर से जुड़े काले हिरण का शिकार मामले में माफी मांगने या अंजाम भुगतने जैसी धमकियां दे चुका है। वह खुद को विश्नोई समाज के हक में आवाज उठाने वाला शख्स बताता है।

सलमान की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश

 

पूरे मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है। सोमवार समाचार एजेंसी पीटीआई ने सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर जारी की। फोटो में आरोपियों को टोपी पहने और कंधे पर बैग लटकाए देखा जा सकता है। जांच क्राइम ब्रांच को सौंपे जाने से पहले बांद्रा पुलिस के अधिकारी ने बताया, भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र अधिनियम के तहत ‘अज्ञात व्यक्ति’ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सलमान को रविवार को हुई फायरिंग से पहले मिली धमकियों के मद्देनजर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी बात कर सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया।

 

इसे भी पढ़ें: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग: बाइक सवारों ने 4 राउंड फायरिंग की, दीवारों पर मिले निशान

Tag- Mumbai Police, Salman Khan House Firing, Salman Khan, Gujarat Bhuj, Haryana Connection, Vishal vs Kalu

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed