Sirsa Loksabha: सिरसा में प्रियंका गांधी का रोड शो, रथ पर सैलजा के साथ किरण चौधरी भी शामिल

नरेन्द्र सहारण, सिरसा। Haryana Loksabha Election: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को सिरसा पहुंचीं। यहां वे चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कुमारी सैलजा के समर्थन में रोड शो निकाला। रोड शो श्याम बगीची के सामने से प्रियंका का रोड शो शुरू होकर बाजारों के बीच से होता हुआ सांगवान चौक पर जाकर संपन्न हुआ। रोड शो के रथ पर प्रियंका गांधी के अलावा कुमारी सैलजा, किरण चौधरी और डबवाली के विधायक अमित सिहाग सवार रहे। अमित सिहाग कांग्रेस नेता डा. केवी सिंह के बेटे हैं। इसके बाद वे फतेहाबाद में जनसभा भी करेंगी। इसके बाद उनकी पानीपत में न्याय संकल्प रैली होगी। हरियाणा लोकसभा चुनाव में प्रचार का आज अंतिम दिन भी है। कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रियंका गांधी का रोड शो जनता भवन, जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, परशुराम चौक, अंबेडकर चौक और लाल बत्ती चौक से होता हुआ सांगवान चौक तक जाएगा। इस रोड शो को लेकर लोगों में भारी उत्साह और जोश है।

इसके बाद प्रियंका गांधी कोर्ट कालोनी में पूर्व सिंचाई-शिक्षा मंत्री स्व. जगदीश नेहरा के आवास पर पहुंची। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को भेजकर सैलजा के साथ मजबूती से खड़ा रहने का संदेश दे दिया है।

प्रियंका गांधी के रोड शो में आए समर्थक और प्रियंका गांधी पर फूल गिरने से बचा रहा सुरक्षाकर्मी। - Dainik Bhaskar

प्रियंका के रोड शो में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का म्यूजिक

 

प्रियंका का रोड शो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की याद दिला रही है। इसकी वजह यह है कि इस रोड शो में जो थीम सांग चलाया जा रहा है, वह भारत जोड़ो यात्रा का है। राहुल ने हरियाणा में 2 बार भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी।

रोड शो के दौरान समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करतीं प्रियंका गांधी।

प्रियंका गांधी पर फूल फेंकने से रोक रहे सिक्योरिटी गार्ड

इस दौरान प्रियंका गांधी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा फेंके जा रहे फूलों पर सिक्योरिटी ऑफिसर ऐतराज जता रहे हैं। कुछ सिक्योरिटी गार्ड फूलों को अपने बैग से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed