Sonakshi Sihna Wedding: क्या शादी के बाद धर्म परिवर्तन करेंगी सोनाक्षी सिन्हा, जानें- हिंदू या मुस्लिम किस रीति से होगी शादी

नई दिल्ली, बीएनएम न्यूज: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने 37 साल की उम्र (sonakshi sinha age)में शादी करने का फैसला किया है। उन्होंने अपने जीवन साथी के रूप में अभिनेता जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) को चुना है। सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha)और मां पूनम सिन्हा उनकी इस फैसले में पूरी तरह साथ हैं, जबकि जहीर का परिवार भी सोनाक्षी को बहू बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी करने वाले हैं। इसी बीच बीते दिनों हुई कपल की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। हल्दी की रस्म के बाद बीते दिन एक्ट्रेस की मेहंदी की रस्म पूरी की गई। सोशल मीडिया पर एकाध तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें स्टार कपल को परिवार के सदस्यों के साथ पोज़ करते देखा जा सकता है। इसी बीच शत्रुघ्न सिन्हा का आलीशान घर रामायण को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। घर को खूबसूरत लड़ियों और फूलों से और ज्यादा सुंदर बना दिया गया है।

दुल्हन की तरह सजाया गया सिन्हा हाउस रामायण

शत्रुघ्न सिन्हा के घर रामायण कई फ्लोर्स में बना है। इस पूरी बिल्डिंग को उपर से नीचे तक चमकदार लड़ियों से सजाया गया है। घर का नाम रामायण रोशनी से चमक रहा है। घर के आस-पास टाइट सिक्यूरिटी है। रिपोर्ट के मुताबिक ये शादी अनोखी होगी जिसमें दुल्हन सोनाक्षी, दुल्हे ज़हीर के घर जा कर अपनी शादी रजिस्टर करवाएंगी। बाद में एक ग्रैंड पार्टी होगी जिसमें सभी दोस्त यार शामिल होंगे।

संगीत सेरेमनीआज रात

सोनाक्षी और ज़हीर इकबाल की संगीत सेरेमनी की खबर है। ये रस्म कहां होगी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ये जरुर माना जा रहा है कि कपल के अलावा दोनों परिवार के सदस्य शानदार परफॉरमेंस देने को तैयार हैं। ये सेरेमनी खास होने वाली है। उम्मीद जताई जा रही है कि सोनाक्षी के फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त इस रस्म में शामिल होते दिख सकते हैं।

सोनाक्षी का ब्राइडल लुक

सोनाक्षी के ब्राइडल लुक की बात करें तो ऐसा माना जा रहा है एक्ट्रेस ने अपने लिए लाल रंग पसंद किया है। उन्होंने अपने वेडिंग कार्ड पर भी सभी मेहमानों को फेस्टिव और फॉर्मल पहनने हैं। इसके साथ ये भी हिदायत दी गई थी कि कोई लाल रंग का आउटफिट न पहने। इससे तो लग रहा है कि सोनाक्षी लाल रंग के आउटफिट में नज़र आने वाली हैं। एक्ट्रेस को असल में दुल्हन बने देखने का इंतजार हो रहा है।”,

यह भी पढ़ेंः Sonakshi Zaheer Wedding: होने वाले दामाद जहीर इकबाल को शत्रुघ्न सिन्हा ने लगाया गले, अफवाहों को किया खारिज

न हिंदू, न मुस्लिम रिवाज से होगी शादी

हाल ही में सोनाक्षी के धर्म परिवर्तन को लेकर चल रही अफवाहों पर जहीर के पिता इकबाल रतनसी ने चुप्पी तोड़ते हुए इसे गलत बताया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सोनाक्षी और जहीर की शादी कैसे होगी। इकबाल रतनसी ने खुलासा किया कि यह शादी न तो हिंदू धर्म के अनुसार होगी और न ही इस्लाम के अनुसार। यह एक सिविल मैरिज होगी।

विशेष विवाह अधिनियम से होगी शादी

उन्होंने बताया कि शादी विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत होगी, जिसके लिए कपल ने रजिस्ट्रार को एक महीने का नोटिस दिया था और सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। रतनसी ने आगे बताया कि शादी की यह प्रक्रिया संभवतः उनके बांद्रा स्थित आवास पर कार्टर रोड पर हो सकती है। विशेष विवाह अधिनियम के तहत, रजिस्ट्रार कपल द्वारा चुनी गई जगह पर मैरिज रजिस्टर के साथ आ सकते हैं और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं।

हल्दी-मेहंदी सेरेमनी में फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स के साथ जहीर-सोनाक्षी।

सोनाक्षी के धर्म परिवर्तन पर बोले जहीर के पिता

इससे पहले, शत्रुघ्न सिन्हा के समधी ने सोनाक्षी के धर्म परिवर्तन को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोनाक्षी अपना धर्म परिवर्तन नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा, “दोनों का मिलन दिलों का मिलन है, इसमें धर्म की कोई भूमिका नहीं है। मैं मानवता पर यकीन करता हूं। हिंदू लोग भगवान को भगवान कहते हैं और मुसलमान अल्लाह कहते हैं। लेकिन अंततः हम सभी इंसान हैं। मेरा आशीर्वाद जहीर और सोनाक्षी के साथ है।”

अनोखी शादी का बेसब्री से इंतजार

इस खबर की घोषणा के बाद, बॉलीवुड में खुशी की लहर दौड़ गई है। सोनाक्षी और जहीर के फैंस भी इस जोड़ी को लेकर काफी उत्साहित हैं। सभी इस अनोखी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें दोनों परिवारों की संस्कृति और परंपराओं का सम्मान किया जाएगा।

दोनों परिवारों का समर्थन और आशीर्वाद

सोनाक्षी सिन्हा, जो बॉलीवुड की दबंग अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं, और जहीर इकबाल की यह शादी एक उदाहरण है कि प्यार और समझ एक दूसरे को बांधने के लिए पर्याप्त हैं, चाहे वे किसी भी धर्म या संस्कृति से संबंधित हों। इस सिविल मैरिज के जरिए दोनों एक नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसमें दोनों परिवारों का समर्थन और आशीर्वाद शामिल है।
इन तस्वीरों में सोनाक्षी के पेरेंट्स शत्रुघ्न और पूनम भी नजर आ रहे हैं।

दोनों परिवारों की खुशी और एकजुटता

शादी की तैयारियों के बीच, यह स्पष्ट है कि सोनाक्षी और जहीर की यह यात्रा प्यार और सम्मान पर आधारित है, जो सभी सामाजिक और धार्मिक बंधनों से परे है। इस खास मौके पर दोनों परिवारों की खुशी और एकजुटता को देखकर यह स्पष्ट होता है कि सच्चा प्यार किसी भी बाधा को पार कर सकता है।

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed