Monsoon Updates: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल पहुंचने पर मचाई तबाही, जानें आपके राज्य में कब होगी एंट्री

नई दिल्ली, बीएनएम न्यूजः केरल में मॉनसून का आगमन हो चुका है और जल्द ही यह अन्य राज्यों तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय से दो दिन पहले ही यानी 15 जून तक पहुंचने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने 29 मई को केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में एंट्री की थी।

केरल और उत्तर-पूर्व में मॉनसून की एक साथ शुरुआत काफी दिलचस्प है। ऐसा पहले भी चार बार हो चुका है। साल 2017, 1997, 1995 और 1991 में मॉनसून केरल और उत्तर-पूर्व राज्यों में एक साथ पहुंचा था। इन राज्यों में  भारी बारिश के प्रभाव से इलाकों में भूस्खलन और जलभड़ाव की समस्या उत्पन्न हो गई।

मध्य प्रदेश में 15 जून को होगा मॉनसून की एंट्री

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) भोपाल केंद्र के मौसम विज्ञानी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश में 15 जून के आसपास या अपने सामान्य समय से एक या दो दिन पहले मानसून आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस सीजन में राज्य में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। वहीं राज्य की औसत बारिश 949 मिमी है। पिछले साल मध्य प्रदेश में मॉनसून 25 जून को आया था, लेकिन कुछ ही समय में मॉनसून ने पूरे राज्य को कवर कर लिया था।

आईएमडी के भोपाल केंद्र के एक अन्य मौसम वैज्ञानिक प्रकाश धवले ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने केरल में समय से पहले दस्तक दे दी है। अगर मॉनसून की गति सामान्य रही तो यह 17 जून से एक या दो दिन पहले दक्षिण मध्य प्रदेश में पहुंच सकता है। बता दें कि साल 2022 में मॉनसून अपने सामान्य समय से एक दिन पहले 16 जून को एमपी में आया था और 21 जून तक इसने राज्य के 80 प्रतिशत हिस्से को कवर कर लिया था।

जल्द बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा बारिश हो सकती है। देखा जा रहा है कि पिछले साल की तुलना में मानसून प्रदेश में कुछ दिन पहले ही प्रवेश कर रहा है। फिलहाल प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून से प्रदेश के मौसम में बदलाव हो सकता है। कुछ इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश भी हो सकती है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।

IMD का अनुमान

किस तारीख से होगी यूपी में बारिश

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 18 से 20 जून के बीच मॉनसून की एंट्री हो सकती है। अनुमान है कि 20 जून तो दक्षिणी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून प्रवेश करेगा। इस दौरान वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, देवरिया और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है।

अपने दूसरे चरण में 25 जून को मॉनसून दक्षिणी पश्चिमी इलाके इटावा, हरदोई, बरेली, बदायूं और इसके आसपास के इलाकों में प्रवेश करेगा। इस दौरान यहां बरिश होने के बाद गर्मी से राहत मिल सकती है। दिल्ली-एनसीआर के पास-पड़ोस के इलाके में 30 जून के आसपास बारिश होने की संभावना जताई गई है।

विभिन्न राज्यों में कब दस्तक देगा मॉनसून?

केरल में मॉनसून के आगमन के साथ ही आमतौर पर यह 15 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। आइए मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जानते हैं कि किस राज्य में कब आएगा मॉनसून।

राज्य                                                                                                                      तारीख

अंडमान निकोबार                                                                                                    22 मई
बंगाल की खाड़ी                                                                                                        26 मई
केरल, तमिलनाडु                                                                                                      1 जून
कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और असम का कुछ हिस्सा                                                        5 जून
महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का ऊपरी हिस्सा, पश्चिम बंगाल                              10 जून
गुजरात व मध्य प्रदेश की सीमा, छत्तीसगढ़, ओडिशा झारखंड और बिहार                   15 जून
गुजरात के आंतरिक इलाकों, एमपी के मध्य हिस्सों और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से        20 जून
गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर    25 जून
राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब                                                                              30 जून
राजस्थान                                                                                                                     5 जुलाई

मौसम विभाग की मानें तो देश में अल नीनो प्रणाली कमजोर हो रही है और ला नीना स्थितियां सक्रिय हो रही हैं। जो इस साल अच्छे मॉनसून के लिए अनुकूल है. इसी के चलते भारत में मॉनसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। वहीं, ला नीना के साथ-साथ हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) स्थितियां भी इस साल अच्छे मॉनसून के लिए अनुकूल हो रही हैं, जो मॉनसून के लिए सकारात्मक संकेत हैं।

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed