भगवान राम की ऐसी छवि, जिसने देखा बस देखता रह गया…सोशल मीडिया पर हर ट्रेंड राम के नाम

अयोध्या, BNM News: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। भगवान राम की आंखों पर लगी पीले रंग की पट्टी हटा दी गई है। लोगों की निगाहें पहली बार प्रतिमा में भगवान राम की आंखों पर पड़ीं। ये आंखें इतनी खूबसूरत हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। प्रतिमा की तस्वीर तो पहले ही वायरल हो गई थी, लेकिन आंखों पर पट्टी बंधी थीं, जिस वजह से लोग इन्हें देख नहीं पाए।

अब प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही प्रतिमा पर लगी पीले रंग की पट्टी हटते ही जब लोगों की निगाहें आंखों पर पड़ीं, तो उन्होंने सुदभुत खो दी। ये आंखें इतनी खूबसूरत हैं, कि एक बार देखने के बाद इनसे निगाह हटा पाना मुश्किल है। सोशल मीडिया पर लोग भगवान की प्रतिमा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘हमारे श्रीराम के लाइव दर्शन करने के बाद मेरी आंखों में आंसू आ गए और रोंगटे खड़े हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर नंबर एक पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हैशटेग बना हुआ है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा कि वह एक ईसाई हैं फिर भी उनका मानना है कि हिंदू धर्म एकमात्र सच्चा धर्मनिरपेक्ष धर्म है जो अन्य धर्मों को आराम से सह-अस्तित्व में रहने देता है। उन्होंने कहा कि यह एक नए भारत की शुरुआत है। इसकी विरासत को फिर से शुरू करने की शुरुआत है।

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की पूजा-अर्चना की है। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान प्रतिमा का अनावरण किया गया है। प्रधानमंत्री ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अनुष्ठान का नेतृत्व किया। इसी के साथ लोगों ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर से रामलला की प्रतिमा की पहली झलक देखी है।

यह भी पढ़ेंः आ गए राम भगवान… प्राण प्रतिष्ठा का पूरा हुआ दिव्य अनुष्ठान

यह भी पढ़ेंः अयोध्या में भावुक हुए मनोज जोशी, जानें- कुमार विश्वास ने क्या कहा

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। राम मंदिर से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

You may have missed