Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल बोले- हमें खत्म करने के लिए भाजपा के पास हैं 3 प्लान

Arvind Kejriwal 1

नई दिल्ली, बीएनएम न्यूज। Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में बिभव कुमार की गिरफ्तारी को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। केजरीवाल भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन के लिए मार्च करेंगे। उनके साथ पार्टी के नेता, सांसद और विधायक भी मौजूद हैं। केजरीवाल 12 बजे पार्टी दफ्तर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

भाजपा पर बरसे सीएम केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि पिछले 2 साल से इन्होंने (भाजपा) हमारे नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। इन्होंने मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया। मेरे पीए को भी गिरफ्तार कर लिया। आज हम सबको गिरफ्तार कर लो। आप के नेता आग से तप कर निकले हैं। जेल में दो बार गीता पढ़ी। एक बार रामायण पढ़ी। भाजपा के पास जाएंगे। आधे घंटे बैठेंगे। आज हम सब साथ ही आ रहे हैं आप गिरफ्तार कर लो, हम डरने वाले नहीं है।

इन लोगों ने ऑपरेशन झाड़ू शुरू किया

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने ऑपरेशन झाड़ू शुरू किया है। ये आम आदमी पार्टी को कुचलने की कोशिश में हैं। भाजपा ने हमें खत्म करने के लिए तीन प्लान बनाए हैं, पहला- चुनाव बाद पार्टी के अकाउंट फ्रीज किए जाएंगे। दूसरा, पार्टी के बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा। तीसरा, पार्टी दफ्तर खाली कराया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि हम शांति से भाजपा ऑफिस की ओर मार्च करेंगे। हमें पुलिस जहां रोकेगी, वहां बैठ जाएंगे। आधे घंटे रुकेंगे। पुलिस हमें गिरफ्तार करती है तो ठीक, नहीं तो ये उनकी हार होगी।

‘एक नेता को गिरफ्तार करोगे, 100 नेता पैदा होंगे’

केजरीवाल ने कहा कि यह पार्टी एक विचार है। नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन विचार को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री एक नेता को गिरफ्तार करोगे, ऐसे में 100 नेता पैदा होंगे। केजरीवाल पर आरोप लगाते हैं वह भ्रष्टाचारी है, लेकिन जानता पूछ रही है शराब घोटाले का पैसा कहां है। लेकिन यहां कोई एक पैसा नहीं मिला। फर्जी केसों को बना रहे हैं। भाजपा ने कहा था कि केजरीवाल खलिस्तान बनाकर वहां का पीएम बनना चाहता है। यह किसी भी हद तक जा सकते हैं। आप लोग स्तर्क रहना।  प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने कुछ आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा है कि आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं ली है, इसलिए उन्हें मार्च करने नहीं दिया जाएगा। पुलिस ने भाजपा मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है, साथ ही धारा 144 लगा दी है। ट्रैफिक एडवाइजरी में भी DDU रोड पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच ट्रैफिक बंद कर दिया गया है।

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed