Taapsee Pannu Wedding: तापसी पन्नू ने गुपचुप रचाई शादी, उदयपुर में लिए फेरे, बनीं बॉयफ्रेंड मैथियास बो की दुल्हन!

tapasi pannu

नई दिल्ली, बीएनएम न्यूज: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस तापसी पन्नू ने शादी कर ली है! जी हां, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक्‍टरेस ने हाल ही में उदयपुर में अपने बॉयफ्रेंड मैथियास बोए संग व‍िवाह रचा लिया है। यह शादी शनिवार, 23 मार्च को हुई है। इस शादी में परिवार के अलावा बेहद करीबी दोस्‍तों को बुलाया गया था, जिसमें अनुराग कश्‍यप और पावेल गुलाटी शामिल थे।

News18 में छपी रिपोर्ट के मुताबिक तापसी पन्नू ने 23 मार्च को बॉयफ्रेंड और बैडमिंटन प्लेयर माथियास बो से शादी की। रिपोर्ट की मानें तो शादी उदयपुर में हुई और यह ‘एक बेहद इंटिमेट सेरेमनी’ थी। शादी से पहले के जश्न और सेलिब्रेशन की शुरुआत 20 मार्च को हुई। शादी की खबरों के बीच प्रोड्यूसर-राइटर कनिका ढिल्लन और एक्ट्रेस पावेल गुलाटी की तस्वीरें सामने आई हैं जो तापसी और माथियास के वेडिंग वेन्यू पर थीं। रेडिट पर कुछ लोगों ने उदयपुर में शादी से तापसी की छोटी बहन शगुन पन्नू की तस्वीरें भी शेयर कीं। फोटो में तापसी के साथ उनकी दोबारा और थप्पड़ की कोस्टार पावेल भी थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pavail Gulati (@pavailgulati)

ग्रुप फोटो में शगुन, पावेल और बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी समेत दूसरे मेहमान दिखाई दे रहे हैं। वे सभी मुस्कुरा रहे थे और ट्रेडिशनल लुक में सजे हुए नजर आए। पावेल गुलाटी ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर रात की एक फोटो भी शेयर की थी जिसमें वह शगुन और दूसरे मेहमान स्ट्रिंग लाइट से जगमगाती सीढ़ियों पर बैठे थे। इसका कैप्शन था, “ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार, वी डोंट नो व्हेयर वी आर!”

सोशल मीडिया यूजर्स ने शादी की तस्वीरों पर दिए ऐसे रिएक्शन

अंदर की तस्वीरों में से एक के बारे में रेडिट पर एक फैन ने लिखा कि मैथियास बो सात्विक और चिराग के कोच हैं जो किसी शादी में शामिल हो रहे हैं। इस शादी में तापसी की बहन शगुन भी हैं। एक ने लिखा कि मुझे फोटो पसंद आई! अगर यह सच है तो जोड़े को बधाई!  एक ने कहा कि अगर उसने (शादी) की तो उसे बधाई और इस तरह आप शादी को निजी रखते हैं ना कि अपने पीआर के जरिए समाचार शेयर करके और हर छोटी-छोटी बात को अफवाह के तौर में खबरों में लाते हैं और फिर भी कहते हैं ‘नहीं, कुछ नहीं हो रहा है और बकवास है’।

तापसी पन्नू-माथियास बो की शादी के मेहमान

इस बीच कनिका ढिल्लों, जिन्होंने तापसी के साथ हसीन दिलरुबा (2021) में काम किया है ने हाल ही में मौके या लोकेशन का खुलासा किए बिना अपने पीच साड़ी लुक की तस्वीरों की एक सीरीज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। New18 की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, कनिका और उनके पति हिमांशु शर्मा उदयपुर में तापसी की शादी का भी हिस्सा थे।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने होली पर शेयर की गालों पर गुलाल वाली फोटो, टोपी देख लोग बोले- हिमाचल की क्‍वीन

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed