तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने राज्यपाल के पद से दिया इस्तीफा

हैदराबाद, BNM News: तेलंगाना से बड़ी खबर आ रही है। तमिलिसाई सुंदरराजन ने तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दे  दिया है। पुडुचेरी राजभवन की ओर से ये जानकारी दी गई है।तमिलिसाई सुंदरराजन ने इस्तीफा क्यो दिया इसकी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि तमिलिसाई सुंदरराजन तमिलनाडु से लोकसभा की चुनाव लड़ सकती है। सुंदरराजन 2019 तक तमिलनाडु भाजपा की प्रमुख थीं। सितंबर 2019 में उन्हें तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था। किरण बेदी को हटाए जाने के बाद उन्हें पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। पुराने कांग्रेसी कुमारी अनंतन की बेटी सुंदरराजन ने राज्यपाल बनाए जाने से पहले दो दशक से अधिक समय भाजपा में गुजारा है।

भाजपा की तीसरी सूची में हो सकता है नाम

सुंदरराजन पूर्व भाजपा तमिलनाडु अध्यक्ष थीं। उनके लोकसभा चुनाव 2024 में तमिलनाडु से लड़ने की संभावना है। उन्होंने अपना इस्तीफा दिल्ली में दिया है। संभावना है कि भाजपा की ओर से जानी होने वाली तीसरी सूची में उनका नाम हो सकता है। उन्होंने सोमवार को सुबह राष्ट्रपति को अपना पत्र भेजा जो शाम तक स्वीकार किया जा सकता है। सुंदरराजन राज्यपाल बनने के बाद चुनावी राजनीति में वापसी करेंगी।

2019 में करना पड़ा था हार का सामना

प्रभावशाली नागर समुदाय से आने वालीं तमिलिसाई सुंदरराजन को 2019 के लोकसभा चुनाव में डीएमके की कनिमोझी से थूथुकुडी में भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। अब उन्हें भाजपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारे जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः एल्विश यादव सांपों के जहर की तस्करी मामले में नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन