Jaunpur Weather News: जौनपुर में आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट, 7 डिग्री सेल्सियस कम होने की संभावना

जौनपुर, बीएनएम न्यूजः Jaunpur Weather news जौनपुर  में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। गुरुवार की भोर 3 बजे आंधी और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार, आज तापमान 7 डिग्री सेल्सियस घटकर 39 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

भीषण गर्मी का दौर

पिछले 6 दिनों से जौनपुर में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। 12 जून से 19 जून तक दिन का तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिससे आम जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। आज सुबह 7 बजे तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन दोपहर में यह 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन में आसमान में बादल रहने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

हीट स्ट्रोक का बढ़ता खतरा

बढ़ते तापमान और गर्मी को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरू नगर के चिकित्सक डॉ. रवि यादव ने हीट स्ट्रोक की संभावना के बारे में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें और शरीर को धूप से बचाने के लिए पूरा जतन करें। फूल बाह के कपड़े पहनकर और भरपूर पानी पीकर घर से निकलें। जहां पर गर्मी के चलते असहज महसूस हो, तुरंत छांव में बैठकर पानी पिएं।

बिजली कटौती से परेशान लोग

गांवों में दिन में तेज धूप और रात में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस रहता है। इसके साथ ही बिजली कटौती की समस्या भी है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

तेज हवा के कारण बिजली कटौती

बिजली विभाग के जेई नितिन निगम ने बताया कि तेज हवा के कारण तार आपस में सट जाते हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। इसे रोकने के लिए हवा चलने पर एक से दो घंटे बिजली बंद रखी जाती है। हालांकि, हवा नहीं चलने पर ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति की जाती है। इस प्रकार, जौनपुर में आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, बिजली कटौती और हीट स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए सावधानी बरतना आवश्यक है।

जौनपुर में कब आएगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, जौनपुर में गुरुवार को प्री मानसून का अलर्ट जारी किया है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुरवा हवा अब पूरी तरह से एक्टिव हो गई। ये हवा काफी तेजी से उत्तर प्रदेश की ओर आ रही है। पश्चिम बंगाल में 20 दिनों से अटके मानसून का रास्ता अब क्लीयर हो गया है। अगले 2 दिन में मानसून सिलीगुड़ी से बिहार के किशनगंज में प्रवेश कर सकता है। यूपी में मानसून 8 से 10 दिनों में आने की उम्मीद है।

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed