छुट्टी मनाने घर आए फौजी की गोली मारकर हत्या, मरते से पहले बता गया हत्यारे का नाम

बुलंदशहर, बीएनएम न्यूजः यूपी के बुलंदशहर में एक आर्मी के जवान की हत्या कर दी गई। फौजी की गोली मारकर हत्या की है। वहीं इलाज के दौरान मरने से पहले फौजी गौरव सिंह ने हत्यारोपी का नाम बताया था। परिवार ने एक नामजद के खिलाफ आरोप लगाए हैं। कहा जा रहा है कि आपसी विवाद में फौजी की हत्या की गई है। कहा जा रहा है कि गौरव सिंह को इलाज के लिए ले गए लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिवार ने शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक मामला बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन की विमला नगर कॉलोनी का है। वहां के रहने वाले फौजी गौरव सिंह छुट्टियों पर घर गए हुए थे। इसी दौरान वो किसी काम से बाहर निकले तो बाइक सवार बदमाशों ने उनपर गोलियां बरसा दीं।

गौरव सिंह को गोली मारकर हत्यारे फरार हो गए। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल हालत में गौरव ने बाबूलाल का नाम लेकर बताया कि वही कातिल है। इलाज के दौरान गौरव ने दम तोड़ दिया।

रुपयों के लेनदेन का विवाद

परिवार में गौरव की मौत की जानकारी पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने रुपयों के लेनदेन का विवाद बताते हुए कहा है कि इसी कारण हत्या हुई है। पुलिस को मामले में तहरीर दी गई है। तहरीर में एक नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

फरार हत्यारोपी की तलाश जारी

पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार हत्यारोपी की तलाश जारी है और जल्द उन्हें पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच में जुटी पुलिस सीसीटीवी भी खंगाल रही है। साथ ही पुलिस ने बाबूलाल से जुड़ी जानकारी मृतक गौरव के परिवार और अन्य लोगों से जुटानी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः ‘केजरीवाल वाले बंगले’ में जाने से आतिशी को क्यों रोका गया, जानें- क्या है पूरा मामला

यह भी पढ़ें- रतन टाटा आखिरी समय तक रहे अकेले, खुद बताई थी अपनी प्रेम कहानी…यहां जानिए उनकी लव स्टोरी

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed