Weather Update Today: दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में आज बारिश का अलर्ट, जानें देशभर के मौसम का हाल

नई दिल्ली, BNM News: Weather Update News Today 29 november दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत का मौसम इन दिनों बदला हुआ है। कई इलाकों में ठंडी हवाएं और हल्की बारिश देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में अभी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। वहीं, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखी जा रही है। बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनेगा जो समुद्री तूफान बन सकता है। शुरुआती दौर में ऐसा लग रहा है या आंध्र प्रदेश और उड़ीसा को प्रभावित करेगा। पहाड़ों पर एक नया कश्मीर चौक आएगा जो कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी देगा।

उत्तर भारत और मध्य भारत में फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। दक्षिण भारत में बारिश जारी रहेगी। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में तापमान गिरने से सर्दी बढ़ सकती है। स्काईमेट वेदर के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती परिसंचरण गुजरात और उससे सटे दक्षिणी राजस्थान के हिस्सों पर है। दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण 4.5 किलोमीटर तक फैला हुआ है। दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे मलक्का जलडमरूमध्य के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है और 29 नवंबर तक यह एक दबाव में तब्दील हो सकता है और इसके बाद के 48 घंटों के दौरान दक्षिणपूर्व बंगाल में एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ 30 नवंबर से पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंच सकता है।

इन राज्यों में आज होगी बारिश

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में आज और कल भी बारिश के आसार

बुधवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रहेगा। रात के समय बूंदाबांदी हो सकती है। 30 नवंबर को भी बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रह सकता है। 1 दिसंबर से मौसम साफ हो जाएगा। 1 से 4 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री के बीच बना रहेगा।

पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

स्काईमेट के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंच गया है। अगले तीन से चार दिनों में उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों से यह होकर गुजरेगा। इसकी वजह से राजधानी में बूंदाबांदी की संभावना अगले दो दिनों तक बनी हुई है। वहीं श्रीनगर, पटनीटॉप, पहलगाम, गुलमर्ग, मनाली, कुल्लू, धर्मशाला, डलहौजी और शिमला में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड में गढ़वाल क्षेत्र में कुमाऊं क्षेत्र की तुलना में अधिक सक्रिय रहेगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed