मछलीशहर, भदोही, प्रयागराज सहित 72 जिलों में भाजपा को मिला नया जिलाध्यक्ष, जौनपुर में अभी जारी है मंथन

भाजपा मछ्लीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह

लखनऊ, बीएनएम न्यूजः  उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज रविवार को नए जिलाध्यक्षों और नए महानगर अध्यक्षों की लिस्ट जारी की है। यूपी में बीजेपी को 98 संगठनात्मक जिलाध्यक्ष नियुक्त करने हैं, जिसमें से 26 पर रोक लगी। 26 जिलों के अध्यक्ष और महानगर की चुनाव की प्रक्रिया रोकी गई। बाकी सभी घोषित कर दिए गए हैं। राजधानी लखनऊ में विजय मौर्य जिलाध्यक्ष बने हैं, जबकि आनंद द्विवेदी महानगर अध्यक्ष बने हैं, जिन्हें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह का करीबी माना जाता है। वहीं, मछलीशहर से डा अजय कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, भदोही से दीपक मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची में मेरठ से विवेक रस्तोगी, अमेठी से सुधांशु शुक्ला, फिरोजाबाद से सतीश दिवाकर, बुलंदशहर से विकास चौहान, हरदोई से अजीत सिंह बबन, कुशीनगर से दुर्गेश राय, उन्नाव से अनुराग अवस्थी, रामपुर से हरीश गंगवार, कासगंज से नीरज शर्मा भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। जौनपुर में किस वर्ग और किस व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा, इस पर पार्टी विचार कर रही है।

क्र. सं. जिला जिलाध्यक्ष का नाम
1 बुलंदशहर विकास चौहान
2 कानपुर ग्रामीण उपेंद्र नाथ पासवान
3 कानपुर देहात रेणुका सचान
4 कानपुर महानगर दक्षिण शिवराम सिंह चौहान
5 कानपुर महानगर उत्तर अनिल दीक्षित
6 सोनभद्र नंदलाल गुप्ता
7 प्रयागराज महानगर संजय शुक्ला
8 प्रयागराज यमुनापार राजेश शुक्ला
9 प्रयागराज गंगापार निर्मला पासवान
10 गाजीपुर ओम प्रकाश राय
11 सुल्तानपुर सुशील त्रिपाठी
12 मछलीशहर डॉ. अजय कुमार सिंह
13 भदोही दीपक मिश्रा
14 प्रतापगढ़ आशीष श्रीवास्तव
15 गाजीपुर ओमप्रकाश राजभर
16 वाराणसी महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि
17 कासगंज नीरज शर्मा
18 गोरखपुर जनार्दन तिवारी
19 औरैया सर्वेश कठेरिया
20 सुल्तानपुर सुशील त्रिपाठी
21 हरदोई अजीत सिंह बब्बन
22 उन्नाव अनुराग अवस्थी
23 अमेठी सुधांशु शुक्ला
24 फर्रुखाबाद फतेहचंद्र वर्मा
25 बहराइच ब्रजेश पांडेय (दूसरी बार)
26 रामपुर हरीश गंगवार
27 ललितपुर हरिश्चंद्र रावत
28 इटावा अन्नू गुप्ता
29 मथुरा महानगर अध्यक्ष राजू यादव
30 मथुरा निर्भय पांडेय
30 इटावा अरुण कुमार गुप्ता
31 मैनपुरी ममता राजपूत
32 लखनऊ आनंद द्विवेदी
33 बलरामपुर रवि मिश्रा
34 उन्नाव अनुराग अवस्थी
35 फिरोजाबाद महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर
36 गौतम बुद्धनगर अभिषेक शर्मा
37 नोएडा महेश चौहान
38 लालगंज विनोद राजभर
39 आजमगढ़ ध्रुव सिंह
40 गोरखपुर महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव
41 गोरखपुर जनार्दन तिवारी
42 रायबरेली बुद्धि लाल
43 लखनऊ विजय मौर्या
44 गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल
45 कासगंज नीरज शर्मा
46 मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला
47 मुरादाबाद आकाश पाल (दोबारा चुने गए)
48 आगरा जिला प्रशांत पोनिया
49 आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता
50 अमेठी सुधांशु शुक्ला
क्र. सं. जिला जिलाध्यक्ष
51 ललितपुर हरिश्चंद्र रावत
52 गाजीपुर ओमप्रकाश राय
53 इटावा अन्नू गुप्ता
54 श्रावस्ती मिश्रीलाल वर्मा
55 बहराइच बृजेश पांडेय (दोबारा)
56 बिजनौर भूपेंद्र सिंह चौहान ‘बॉबी’
57 गोंडा अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम
58 संभल हरेंद्र चौधरी
59 बुलंदशहर विकास चौहान
60 मुजफ्फनगर सुधीर सैनी

मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह बने

लंबे समय से प्रतीक्षारत जिलाध्यक्षो की सूची रविवार को भाजपा संगठन ने जारी की। अपराह्न तीन बजे जौनपुर के मछलीशहर में संगठन ने पहले से महामंत्री रहे डॉ अजय सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष घोषित किया। सीहीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर घोषणा होते ही डॉ अजय को बधाई देने वालों का ताँता लग गया।

डॉ अजय पिछले दो कार्यकाल से मछलीशहर संगठन में महामंत्री थे। डॉ अजय मूल रूप सेजलालपुर के कुकुड़ीपुर गांव के निवासी हैं। वह शहर स्थित टी डी कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग से बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर रिटायर हुए हैं।

रविवार को सीहीपुर स्थित कार्यालय पर उनके नाम की घोषणा होते ही बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। सभी ने उन्हें माला पहना कर व बुके देकर उनका स्वागत किया। डॉ अजय ने कहा कि संगठन द्वारा उनके प्रति जो भरोसा जताया गया है, उसके लिए वे सभी वरिष्ठ जनों का आभार प्रकट करते हैं।

इस मौके पर इस मौके पर मुख्य अतिथि राबट्सगंज के विधायक भुसेश चौबे, पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह, पूर्व विधयक दिनेश चौधरी, एम एल सी बृजेश सिंह प्रिंशु आदि मौजूद रहे।