UP News: शादी का झांसा देकर युवती से दारोगा ने किया दुष्कर्म, 15 लाख रुपये देकर चुप रहने को कहा

गाजियाबाद, बीएनएम न्यूज। UP News: लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र की एक कालोनी की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती से पड़ोस में रहने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने 15 लाख रुपये देकर चुप रहने को कहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दारोगा, उसके रेलवे में कार्यरत जीजा और दिल्ली पुलिस ने हेड कांस्टेबल उसकी बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
झांसा देकर दुष्कर्म किया
युवती ने बताया कि वर्ष 2016 में वह एक कॉलेज से एमबीए कर रही थी। इसी कॉलेज में पड़ोस में रहने वाला युवक बीटेक कर रहा था। तभी उससे दोस्ती हो गई। आरोप है कि वर्ष 2019 से युवक ने शादी का झांसा देकर उनसे दुष्कर्म किया। वर्ष 2023 में युवक की उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा के पद पर नौकरी लग गई। दारोगा फिलहाल लखनऊ के एक थाना पर तैनात है। नौकरी लगने के बाद जब वह शादी के लिए कहती तो वह बहाना बना देता था।
होटल में ले जाकर उनसे दुष्कर्म किया
27 जुलाई 2024 को उसने अखिरी बार एक होटल में ले जाकर उनसे दुष्कर्म किया। पांच सितंबर के बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। नंबर ब्लाक कर दिया। उसकी वर्तमान में लखनऊ के एक थाना में तैनाती है। आरोपित पांच सितंबर को घर आया था लेकिन उनसे नहीं मिला। इसके बाद उसने लखनऊ के पुलिस अधिकारियों को फोन कर आरोपित से बात करने की गुहार लगाई। इसके बाद भी आरोपित ने उससे बात नहीं की।
15 लाख लेकर दूर रहने की धमकी दी
23 सितंबर को वह ट्रेन से लखनऊ पहुंच गईं। वहां आरोपित ने उनका मोबाइल बहाने से ले लिया। मोबाइल में आरोपी के साथ फोटो, चैट और वीडियो थे। सभी डिलीट कर दिए। जल्दी शादी करने का झांसा देकर उसे वहां से ट्रेन का टिकट कराकर लोनी भेज दिया। आरोप है कि आरोपित के जीजा ने 15 लाख रुपये लेकर दूर रहने की धमकी दी। उसने 25 सितंबर को अंकुर विहार थाने में दरोगा, उसके जीजा और बहन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने एक सप्ताह बाद रिपोर्ट दर्ज की है।
आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास
अंकुर विहार के सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने कहा कि अंकुर विहार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने घर के पास रहने वाले युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन