UP Police Result : यूपी पुलिस की फाइनल आंसर-की जारी, रिजल्ट किसी भी समय हो सकता है घोषित

up police bharti result

लखनऊ, बीएनएम न्यूजः उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड बहुत जल्द सिपाही भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित करने वाला है। रिजल्ट जारी होते ही योग्य अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in. पर जारी किया जाएगा। यहीं से उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए सीएम योगी ने अक्तूबर के अंत तक परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में उम्मीद है कि भर्ती बोर्ड किसी भी समय परिणाम की घोषणा कर सकता है।

 यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा अंतिम आंसर की जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा  60,244 पदों के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है, जो अभ्यर्थी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद, आपको नोटिफिकेशन या रिजल्ट सेक्शन में जाना होगा। यहां आपको यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2024 से संबंधित लिंक मिलेगा।
  • लिंक पर क्लिक करेंगे, तो एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स (जैसे कि रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद, आप अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट इस लिंक से कर सकेंगे चेक

यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 आज या कल में जारी कर दिया जाएगा। यूपी पुलिस का रिजल्ट (uppbpb.gov.in) पर जारी किया जाएगा।

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम लिंक को खोलें।
  • लॉगिन विंडो पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट करें और अगले पेज पर अपना परिणाम देखें।
  • स्कोरकार्ड की एक प्रति डाउनलोड करें और अपना पास रख लें।

 रिजल्ट कब आने की उम्मीद? ( UP Police Result Date )

जैसा कि यूपी सीएमओ द्वारा सूचित किया गया है, उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परिणाम अक्टूबर के अंत तक आने की उम्मीद है। इसलिए, उम्मीदवार आज या कल अपने परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 60,244 पदों को भरना है। यह अभियान उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में चलाया गया, जिसमें पांच दिनों में 10 शिफ्टों में 1,174 केंद्रों को कवर किया गया।

मेडिकल परीक्षण में क्या होगा? ( UP Constable Medical Test)

फिजिकल टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षण में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। डॉक्टर अभ्यर्थी के विभिन्न अंगों और प्रणालियों का परीक्षण करेंगे। यह टेस्ट यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि आप पुलिस सेवा के लिए शारीरिक रूप से फिट हैं।

दस्तावेज सत्यापन के बाद क्या?

मेडिकल परीक्षण पास करने के बाद उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। इन दस्तावेजों में आपका शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि शामिल हो सकते हैं। अंतिम चयन के बाद आपको पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

You may have missed