Weather Update: दिल्ली एनसीआर में छाया हुआ है घना कोहरा, कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम; ऑरेंज अलर्ट जारी

नई दिल्ली, BNM News: Weather Update  Today: उत्तर भारत सहित दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा (Dense fog in Delhi-NCR) छाया हुआ है। स्थिति यह है कि सड़कों पर विजिबिलिटी बिल्कुल कम (visibility of delhi) हो गई है। ऐसे में वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। मौसम विभाग की तरफ से कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईजीआई एयरपोर्ट समेत दिल्ली के दूसरे कई इलाकों में सुबह तीन घंटे दृश्यता शून्य रही। प्रादेशिक मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

दिल्ली-एनसीआर में बर्फीली हवा चलने का अलर्ट

बुधवार को हवा की दिशा में बदलाव का अनुमान है। संभावना है कि उत्तर-पश्चिमी दिशा से बर्फीली हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।विभाग के मुताबिक, दिन में आसमान साफ रहेगा। सुबह कई स्थानों पर बहुत घना कोहरा रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। विभाग के मुताबिक, ठंडी हवा के कारण दिन का तापमान गिरेगा। एक जनवरी तक दिल्ली में सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों से सबसे ठंडा रहा। लोदी रोड 7 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

delhi ncr weather today fog engulf in india gate to noida amid cold wave continue

हवाई और रेल आवाजाही प्रभावित, सड़कों पर भी यातायात धीमा

घने कोहरे ने मंगलवार को भी राजधानी में हवाई और रेल आवाजाही को बुरी तरह प्रभावित किया। सड़कों पर भी यातायात धीमा रहा। कई जगह सुबह जाम भी लगा। एयरपोर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में घने कोहरे की स्थिति अगले 24 घंटे बनी रहेगी। कोहरे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंगलवार सुबह 9.30 बजे तक दृश्यता 200 से कम दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 30 दिसंबर से नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में बारिश की संभावना व्यक्त की है। ऐसे में मौसम खराब होने के कारण लगातार राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में कोहरे का असर देखने को मिलता रहेगा।

आज ये ट्रेनें देरी से चल रहीं…

  • 12878 नई दिल्ली रांची गरीब रथ एक्सप्रेस- 12 घंटे लेट
  • 12314 नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस- 10 घंटे लेट
  • 12302 नई दिल्ली कोलकाता राजधानी- 10 घंटे लेट
  • 22824 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस- 10 घंटे लेट
  • 12260 बीकानेर सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस- 5:30 घंटे लेट
  • 12274 नई दिल्ली हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस- 10 घंटे लेट
  • 12436 आनंद विहार जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस- 6 घंटे
  • 12382 नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस- 2 घंटे लेट
  • 12394 नई दिल्ली पटना संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस- 5 घंटे लेट
  • 13258 आनंद विहार दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस- 4 घंटे
  • 06509 बेंगलुरु सिटी दानापुर हमसफर एक्सप्रेस- 3:30 घंटे
  • 22352 यशवंतपुर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस- 2 घंटे लेट
  • 20802 नई दिल्ली इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस- 5 घंटे लेट
  • 12802 नई दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस- 3 घंटे लेट
  • 15657 ब्रह्मपुत्र मेल- 3 घंटे लेट
  • 12350 नई दिल्ली गोड्डा हमसफर एक्सप्रेस- 2 घंटे लेट

यह भी पढ़ेंः तापमान में आएगी और गिरावट, उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और हिमपात के आसार

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed