Weather Updates: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दी दस्तक, कई इलाकों में झमाझम बारिश

नई दिल्ली , बीएनएम न्यूजः दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने केरल में दस्तक दे दी है। IMD के मुताबिक, अपने सामान्य समय से पहले ही केरल में मॉनसून की एंट्री हो गई है। राज्य के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 30 मई को मॉनसून के केरल तट पर पहुंचने की बात कही थी।

केरल के कई इलाकों में मॉनसून की बारिश

IMD ने बीते दिन यानी 30 मई को जानकारी दी थी कि के अगले 24 घंटों के दौरान केरल में मॉनसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। केरल में इस साल अपने निर्धानिक समय से दो दिन पहले ही दस्तक दे दी है। बता दें कि केरल में मॉनसून की सामान्य तारीख 1 जून है। हालांकि, इसमें 3-4 दिन आगे या पीछे होना भी सामान्य माना जाता है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि आज 30 मई 2024 को केरल में मॉनसून की एंट्री हुई है। इसके साथ ही राज्य में झमाझम बारिश देखने को मिले रही है। हालांकि, केरल पहले ही बहुत तेज बारिश की गतिविधियां जारी हैं।

कहां-कब पहुंचता है मानसून

आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून के आस-पास केरल में प्रवेश करता है। सामान्य तौर पर ये उछाल के साथ उत्तर की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश को कवर कर लेता है। इससे पहले 22 मई मानसून अंडमान निकोबार में दस्तक देता है। इस बार अंडमान में मानसून का आगमन सामान्य से 3 दिन पहले, 19 मई को हो गया है। हालांकि, मानसून के इंतजार में बैठे उत्तर-भारत के लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। दिल्ली-एनसीआर में 30 जून से 2 जुलाई के बीच मानसून की बौछारें गर्मी की तपिश से राहत दे सकती हैं। वहीं यूपी में 18 से 20 जून के बीच मानसून के दस्तक देने की संभावना है।

उत्तर पश्चिम भारत में राहत कब से?

इस बीच भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत के इलाकों को 30 मई के बाद राहत मिल सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत के हिस्सों में भीषण लू चल रही है और ये अगले तीन दिन जारी रह सकती है, लेकिन 30 मई को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, हालांकि यह राहत अस्थायी होगी और जून में दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका है। जून में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी, गुजरात के कुछ हिस्सों और उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से ज्यादा दिनों तक तेज लू चल सकती है।

अल नीनो प्रणाली कमजोर हो रही

मौसम विभाग की मानें तो देश में अल नीनो प्रणाली कमजोर हो रही है और ला नीना स्थितियां सक्रिय हो रही हैं, जो इस साल अच्छे मानसून के लिए अनुकूल है। इसी के चलते भारत में मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। वहीं, ला नीना के साथ-साथ हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) स्थितियां भी इस साल अच्छे मानसून के लिए अनुकूल हो रही हैं, जो मानसून के लिए सकारात्मक संकेत हैं।

मानसून के आगमन की घोषणा कब होती है?

आईएमडी केरल में मानसून के आगमन की घोषणा तब करता है, जब 10 मई के बाद किसी भी समय केरल के 14 केंद्रों और पड़ोसी क्षेत्रों में लगातार दो दिनों तक 2.5 मिमी या उससे अधिक वर्षा होती है, आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन (ओएलआर) कम होता है और हवाओं की दिशा दक्षिण-पश्चिमी की ओर होती है।

LICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

यह भी पढ़ेंः यूपी में जानलेवा हुई गर्मी ने ली 51 लोगों की जान, प्रदेश में पारा 49 के करीब, आज से कुछ राहत मिलने की उम्मीद

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed