Yamuna Nagar News: कुवैत अग्निकांड में हरियाणा के यमुना नगर के शख्स की मौत, जानें उनके बारे में

नरेन्द्र सहारण, यमुनानगर : Yamuna Nagar News: कुवैत के दक्षिणी शहर मंगाफ में बुधवार को छह मंजिला इमारत में हुए अग्निकांड में यमुनानगर जिले के विजय कालोनी निवासी अनिल गिरी की भी दम घुटने मौत हो गई। वह पांच साल पहले वेल्डिंग असिस्टेंट के रूप में काम करने के लिए गए थे। अनिल के शव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बिहार के गोपालगंज जिले के गांव कली छपट में शुक्रवार को किया गया। वहीं हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका परिवार यमुनानगर के विजय कालोनी में रहता है। आपको बता दें कि गुरुवार कोकुवैत के अग्निकांड में मारे गए करीब 52 लोगों में से 45 भारतीय हैं। इनके शव गुरुवार को देश लाए गए थे।

5 साल पहले रोजी-रोटी की तलाश में कुवैत गए

औद्योगिक क्षेत्र की विजय कालोनी निवासी 40 वर्षीय अनिल गिरी पहले जिले की प्लाइबोर्ड यूनिट में काम करते थे। वह 5 साल पहले रोजी-रोटी की तलाश में कुवैत गए थे। यहां पर अनिल वेल्डिंग असिस्टेंट का काम करते थे। अनिल के पिता रघुनाथ शुगर मिल में कार्यरत थे। उनका परिवार गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वालों में शामिल है। अनिल गिरी के 2 बच्चे हैं, जो अभी पढ़ रहे हैं। दोनों ही नाबालिग हैं। अनिल गिरी की बहन नीतू गिरी ने बताया कि अनिल का साला दूसरी कंपनी में काम करता है और कुवैत में ही रहता है। उसने अनिल का फोटो अपनी बहन के मोबाइल पर भेजा था और बताया था कि अनिल की दम घुटने से मौत हो गई।

कमरे में 5 अन्य लोगों की भी हुई मौत

साले ने ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। अनिल के साथ ही उस कमरे में पांच अन्य लोग भी रहते थे उनकी भी मौत हो गई। अनिल की मौत का पता चलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं अनिल की पत्नी व बच्चे वीरवार को गोपालगंज जिला स्थित गांव के लिए निकल गए थे। चार भाई बहनों में अनिल सबसे छोटा था। शुक्रवार को अनिल का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में ही किया गया।

 

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed