शिल्पा शेट्टी ने पत्र लिखकर पीएम मोदी का जताया आभार, बोलीं- आप जैसे लोग इतिहास बदलते हैं

pm modi shilpa shetty

मुंबई, BNM News: फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है और इसे महाराष्ट्र भाजपा के ऑफिशल एक्स एकाउंट से शेयर भी किया गया है। इस पत्र में शिल्पा शेट्टी ने राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के इस पत्र को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए महाराष्ट्र भाजपा ने कहा है कि बाकी लोग भी इस तरह के पत्र पीएम को लिख सकते हैं और वे इन पत्रों को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर करेंगे। शिल्पा शेट्टी ने पीएम मोदी को लिखे इस पत्र में कहा है कि आप जैसे लोग इतिहास बदलते हैं। यह पत्र सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है।

शिल्पा शेट्टी ने इस पत्र में पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए लिखा है कि आदरणीय मोदी जी, कुछ लोग इतिहास पढ़ते हैं। कुछ लोग इतिहास से सीखते हैं। लेकिन आप जैसे लोग इतिहास बदलते हैं. आपने राम जन्मभूमि के पांच सौ वर्षों का इतिहास बदल के दिखा दिया। आपको हृदय से धन्यवाद इस शुभ कार्य के साथ, प्रभु श्री राम के नाम के साथ, हमेशा-हमेशा के लिए आपका नाम भी जुड़ गया है। नमो राम! जय श्री राम।

शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा है. वह रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आईं। इस वेब सीरीज को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया। इसमें विवेक ओबेरॉय और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में थे और इसमें शिल्पा ने पुलिस अफसर का किरदार निभाया था।

यह भी पढ़ेंः राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार काशी आ रहे प्रधानमंत्री, सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार जल्द ही पर्यटकों को सिर्फ इतने रुपये में कराएगी काशी दर्शन

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed