Loksabha Election 2024: राजस्थान में BJP की पहली लिस्ट में 5 सांसदों का टिकट कटा, 8 दिग्गजों को फिर से मौका

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला।
जयपुर, BNM News: Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद भाजपा ने 2 मार्च को पहली सूची जारी की है। पहली सूची में पीएम मोदी सहित कुल 195 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 15 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी ही है। इस पहली लिस्ट में 5 मौजूदा सांसदों रंजीता कोली, राहुल कस्वां, देवजी पटेल, अर्जुन लाल मीणा और कनकमल कटारा के टिकट काटे गए हैं। पैरा ओलंपियन देवेंद्र झाझड़िया को भाजपा ने चूरू से लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया है।
ये मेरे लिए बड़ी खुशी का पल है…
देश के 5 से 7 करोड़ दिव्यांग लोगों में खुशी है कि आज भाजपा ने एक दिव्यांग व्यक्ति को टिकट दिया है…
: पैरालंपिक खिलाड़ी और चूरू से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र झाझरिया
pic.twitter.com/rmcXRRkKAK— Panchjanya (@epanchjanya) March 2, 2024
इन 8 सांसदों को फिर से दिया टिकट
इस पहली लिस्ट में 8 सांसदों को फिर से लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। इनमें कोटा से ओम बिड़ला, जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल, चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी, बाड़मेर से कैलाश चौधरी, झालावाड़ से दुष्यंत सिंह, सीकर से सुमेधानंद स्वामी और पाली से पीपी चौधरी शामिल हैं। अलवर से सांसद रहे बाबा बालक नाथ के विधायक बनने के बाद उनकी सीट पर भूपेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। उधर, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा को नागौर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। हाल ही में ज्योति मिर्धा नागौर सीट से विधानसभा का चुनाव हार चुकी है।
VIDEO | Here’s what BJP leader Swami Sumedhanand (@MPSumedhanand) said after the announcement of his candidature from Sikar.
“I want to thank PM Modi, Union Home Minister Amit Shah, BJP president JP Nadda, Rajasthan BJP president CP Joshi, Rajasthan CM Bhajanlal Sharma and other… pic.twitter.com/FYh0oir0Vv
— Press Trust of India (@PTI_News) March 2, 2024
इन मौजूदा सांसदों के टिकट कटे
प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भरतपुर से रंजीता कोली, चूरू से राहुल कस्वां, जालौर-सिरोही से देवजी पटेल, उदयपुर से अर्जुन लाल मीणा और डूंगरपुर-बांसवाड़ा से कनक मल कटारा को टिकट नहीं दिया गया है। भरतपुर से पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि चूरू से राहुल कस्वां के स्थान पर देवेंद्र झाझड़िया को टिकट दिया गया है। जालोर सिरोही से देवजी पटेल के स्थान पर लुम्बाराम चौधरी, उदयपुर से अर्जुन लाल मीणा के स्थान पर मन्नालाल रावत और डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट से कनकमल कटारा का टिकट काटते हुए महेंद्रजीत सिंह मालवीय को टिकट दिया है। मालवीय हाल ही कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
लोकसभा क्षेत्र | प्रत्याशी |
बीकानेर | अर्जन राम मेघवाल |
चुरू | देवेंद्र झाझरिया |
सीकर | स्वामी सुमेधानंद सरस्वती |
अलवर | भूपेंद्र यादव |
भरतपुर | रामस्वरूप कोली |
नागौर | ज्योति मिर्धा |
पाली | पीपी चौधरी |
जोधपुर | गजेंद्र सिंह शेखावत |
बाड़मेर | कैलाश चौधरी |
जालौर | लुम्बाराम चौधरी |
उदयपुर | मन्नालाल रावत |
बांसवाड़ा | महेंद्र मालवीय |
चित्तौड़गढ़ | सी.पी. जोशी |
कोटा | ओम बिड़ला |
झालावाड़ | दुष्यंत सिंह |
यह भी पढ़ेंः गौतम गंभीर के बाद अब भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने भी राजनीति को कहा अलविदा
इसे भी पढ़ें: Jayant Sinha: गौतम गंभीर के बाद अब भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने भी राजनीति को कहा अलविदा
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन