Nitin Gadkari Affidavit: छह कारें, सात जगह मकान; नितिन गडकरी से ज्यादा संपत्ति उनकी पत्नी के नाम
Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के नामांकन के लिए गुरुवार अंतिम दिन है। इस चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। इस बीच, कई बड़े चेहरों ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी परंपरागत सीट नागपुर से नामांकन भरा है।
पांच साल में बढ़ी या घटी संपत्ति?
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने शपथ पत्र में कुल 28.03 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2019 के चुनाव में उन्होंने कुल 18.79 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई थी। इस तरह से बीते पांच साल में उनकी संपत्ति में नौ करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। 10 साल पहले यानी 2014 में केंद्रीय मंत्री के पास कुल 15.37 करोड़ रुपये की संपत्ति थी।
केंद्रीय मंत्री की सालाना कमाई
कमाई की बात करें तो 2018-19 में केंद्रीय मंत्री की कुल कमाई 11.71 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में कमी आई। 2019-20 में ये घटकर 11.63 लाख रुपये हो गई। 2020-21 में नितिन गडकरी की कमाई में इजाफा हुआ और ये 13.31 लाख रुपये हो गई। वहीं, 2021-22 में केंद्रीय मंत्री की कमाई में कमी हुई और ये घटकर 12.30 लाख रुपये हो गई। 2022-23 में इसमें बढ़ोतरी हुई और ये 13.84 लाख रुपये हो गई।
पत्नी कंचन की आय गडकरी से ज्यादा
नितिन गडकरी की पत्नी कंचन गडकरी की कमाई 2018-19 में 38.10 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष 2019-20 में उनकी कमाई घटी और यह 37.97 लाख रुपये रह गई। हलफनामे के अनुसार, 2020-21 में कंचन को 38.01 लाख रुपये की कमाई हुई। वहीं, 2021-22 में केंद्रीय मंत्री की पत्नी की कमाई में मामूली उछाल आया और ये 38.27 लाख रुपये हो गई। 2022-23 में कंचन गडकरी को फिर इजाफा हुआ और यह 40.62 लाख रुपये हो गई।
इसके अलावा नितिन गडकरी ने अपने हलफनामे में हिन्दू अविभाजित परिवार की सालाना कमाई की जानकारी दी है। शपथ पत्र के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में परिवारिक पेशे से 8,23,530 लाख रुपये की कमाई हुई है।
नकदी और बैंक खातों की राशि
छह कारों के मालिक
सोने के गहने लाखों में
जमीन और घर
नितिन गडकरी और उनके परिवार के नाम मुंबई और नागपुर में सात मकान हैं। खुद नितिन गडकरी के नाम मुंबई में दो रिहायशी इमारतें (अपार्टमेंट समेत) हैं, जिनकी कीमत 4.95 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा पांच मकान नागपुर में हैं।
इसके तरह से नितिन गडकरी ने खुद और परिवार के नाम 24.49 करोड़ रुपये की खेत, मकान जैसी अचल संपत्ति अपने शपथ पत्र में बताई है। वहीं, चल और अचल दोनों संपत्तियों को जोड़ें तो केंद्रीय मंत्री के पास 28.03 करोड़ की संपत्ति है।
कमाई का जरिया क्या है?
यह भी पढ़ेंः कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की आठवीं सूची, 14 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन