जेल से बाहर आए संजय सिंह सुप्रीम कोर्ट ने दी थी जमानत; तिहाड़ के बाहर कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

नई दिल्ली, बीएनएम न्यूज: सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आखिरकार आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। जेल से बाहर आते ही संजय सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जेल के बाहर सिंह के पिता और आप नेता सौरभ भारद्वाज भी पहुंचे हैं।
जेल से बाहर आने के बाद संजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये वक्त जश्न मनाने का नहीं है। बल्कि संघर्ष करने का है। आप के बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन को इन जेल की सलाखों के पीछे रखा गया है। मुझे पूरा यकीन है कि जेल के ताले टूटेंगे और वे छूटेंगे।
तिहाड़ जेल से बाहर आने पर संजय सिंह के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इतना ही नहीं उनके ऊपर फूलों की बरसात भी की।
#WATCH दिल्ली: AAP नेता संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा होने पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "यह वक्त जश्न मनाने का नहीं है… यह वक्त संघर्ष करने का है… हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा गया है, हमें पूरा भरोसा है कि… pic.twitter.com/YmEnmJsxLT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2024
सौरभ भारद्वाज बोले- हमारा संघर्ष जारी रहेगा
जेल से बाहर आने पर आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि संजय सिंह अभी जेल से बाहर आए हैं। यहां मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया है। संजय सिंह ने कहा है कि यह वक्त जश्न मनाने का नहीं है। बल्कि संघर्ष करने का है। जब तक हमारे नेता बाहर नहीं आ जाते हैं तब तक हम जश्न नहीं मनाएंगे और हम संघर्ष करते रहेंगे।
संजय सिंह के समर्थक खुश
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन