Gurugram Crime: अस्पताल में इलाज कराने गई विदेशी महिला से दुष्कर्म, आरोपी को किया गिरफ्तार

Women Raped

नरेन्द्र सहारण, गुरुग्राम: Gurugram Crime: सेक्टर-51 एरिया के आर्टिमिस हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती विदेश की महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कजाकिस्तान की रहने वाली महिला ने अस्पताल के ही एक स्टाफ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की बेटी की शिकायत पर सेक्टर 50 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चार दिन पुराना है। रविवार सुबह की घटना बताई जा रही है। दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन ने महिला का उपचार पूरा होने के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी है।

बेहोशी की स्थिति में दुष्कर्म

50 वर्षीय महिला ने थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीते दिनों इलाज के लिए सेक्टर 51 स्थित निजी अस्पताल में आई थी। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान एक कर्मचारी ने बेहोशी की स्थिति में उनसे दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद महिला ने इस बारे में बेटी समेत परिवारवालों और अस्पताल प्रबंधन को बताया।

महिला की बेटी ने शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से कजाकिस्तान की रहने वाली है। वह मां के उपचार के लिए भारत आई है। उसका उपचार 9 जुलाई से चल रहा है। एक ऑपरेशन हो चुका है। दूसरी बार दूसरे ऑपरेशन के लिए भर्ती हुई थी, जिसके चलते रविवार को केयर टेकर आरोपी ने उसरी मां के साथ गलत हरकत की।

ऐसा करते हुए बेटी ने देख लिया था, जिसकी उसने परिवार वालों को जानकारी दी। बेटी के बयान पर सेक्टर 50 थाना पुलिस ने कानूनी राय लेने के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। जानकारी मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की संदिग्ध इंट्री मिली

बेटी के बयान पर सेक्टर- 50 थाना पुलिस ने कानूनी राय लेने के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने छानबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाली है जहां पर महिला के बेड के पास आरोपी की संदिग्ध इंट्री मिली है। एसीपी सदर कपिल अहलावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। विदेशी महिला के साथ वारदात की सूचना अंबेसी भी भेजी गई है।

निष्पक्ष जांच कराएंगे: अस्पताल

इस बारे में अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि वह मरीज की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं। इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाएगी। अस्पताल में कर्मचारियों की भर्ती आउटसोर्स व डायरेक्ट की जाती है। हॉस्पिटल में पॉश (POSH) कमिटी है, जो समय-समय पर कर्मचारियों को ट्रेनिंग कराती है। मरीजों की सुरक्षा के लिए गार्ड भी हैं। अस्पताल में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

पहले भी हुई हैं ऐसी हैं ऐसी घटनाएं

गुरुग्राम में इससे पहले साल 2020 के अक्टूबर महीने में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी, तब हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रहने वाली लड़की के साथ अस्पताल में रेप की घटना हुई थी। वह घटना आईसीयू के प्राइवेट रूम में हुई थी। इससे पहले जून, 2019 में गुरुग्राम में शर्मनाक घटना सामने आई थी तब एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया से दोस्त बनी स्पेन की महिला के साथ शर्मनाक घटना को अंजाम दिया था।

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed