Kaithal News: कंप्यूटर प्रोफेशनल्स ने सीएम के नाम मंत्री को सौंपा ज्ञापन, जल्द स्थायी करने की मांग

नरेन्द्र सहारण, कलायत। Kaithal News:प्रदेश में कंप्यूटर प्रोफेशनल्स पिछले कई दिनों से आंदोलनरत हैं। अपनी मांगों को लेकर हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा है। कंप्यूटर प्रोफेशनल्स के प्रधान सुभाष सहारण ने पंचायत व सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार महिपाल ढांडा और विधायक लीलाराम गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कंप्यूटर प्रोफेशनल्स को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक पहुंचासया जाएगा।
इस मौके अनिल धीमान ने कहा कि प्रदेश सरकार की लगभग 525 प्रकार की जन कल्याण की योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रदेश के नागरिक सरल पोर्टल एवं अंत्योदय के माध्यम से ले रहे हैं। सरकार आईटी विभाग की ओर से संचालित इन योजनाओं और सेवाओं को लेकर सुशासन का दम भरती है। इन सेवाओं और योजनाओं के लिए कंप्यूटर प्रोफेशनल्स पिछले 15 से 20 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
कर्मचारियों के पद सृजित किए जाएं
इतनी लंबी सेवाएं देने के बाद भी उन्हें पक्का नहीं किया जा रहा है। उन पर रोजगार संकट मंडरा रहा है। कंप्यूटर प्रोफेशनल्स ने मांग की है कि सरकार इन लोगों के समक्ष उत्पन्न हुए रोजगार संकट, आर्थिक कठिनाइयों के निवारण के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाए। संघ की ओर से की गई मांगों के बारे में उन्होंने बताया कि डीआईटीएस का केंद्रीयकरण करते हुए बजट का प्रावधान किया जाए। सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सृजित किए जाए।
कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए
सरकार की ओर से नियमितीकरण की जो पॉलिसी तैयार की जा रही है, उसमें डीआईटीएस के अधीन कार्यरत कर्मचारियों को शामिल करते हुए नियमित किया जाए। जब तक पालिसी लागू नहीं होती तब तक 58 वर्ष की सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए। हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भेजे गए सभी डीआईटीएस कर्मचारियों को डीआईटीएस में शामिल किया जाए।पदानुसार समान काम-समान वेतन दिया जाए।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन