Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में आप उम्मीदवार ने पार्टी छोड़ी, वोटिंग से 2 दिन पहले कांग्रेस में शामिल

चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में आप उम्मीदवार को कांग्रेस में शामिल कराते प्रताप सिंह बाजवा।

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़। Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा की नीलोखेड़ी (SC) सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमर सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की है। यह ऐलान उन्होंने चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की उपस्थिति में किया। बाजवा ने उन्हें विधिवत कांग्रेस का सदस्य बनाया।

बिना किसी शर्त पार्टी में शामिल हुए

अमर सिंह के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि वह बिना किसी शर्त पार्टी में शामिल हुए हैं और कांग्रेस के उम्मीदवार धर्मपाल गोंदर को पूर्ण समर्थन देने की बात कही। अमर सिंह ने कहा कि अगर वे चुनाव लड़ते, तो इसका सीधा लाभ भाजपा को होता। उन्होंने वोटों के विभाजन को रोकने के लिए कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया।

मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच

सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हरियाणा में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। उन्होंने कहा, “नीलोखेड़ी में भी यही स्थिति है। हमारा सबसे बड़ा मकसद किसानों, महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही अन्याय से निजात पाना है, और यह केवल कांग्रेस कर सकती है।”

खुद को अलग करने का निर्णय लिया

प्रताप सिंह बाजवा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सिख समुदाय के कई लोगों ने अमर सिंह से अपील की थी कि वे उन्हें वोट दें, लेकिन वे भाजपा को किसान, दलित, पिछड़ा वर्ग और युवा विरोधी होने का सबक सिखाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि अमर सिंह ने चुनाव के महत्वपूर्ण समय पर कांग्रेस में शामिल होकर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवारी से खुद को अलग करने का निर्णय लिया है।

2019 के विधानसभा चुनाव में धर्मपाल गोंदर ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी, जिसमें उन्होंने भाजपा के भगवानदास कबीरपंथी को हराया था। इस बार गोंदर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि भगवानदास कबीरपंथी को भाजपा ने फिर से मैदान में उतारा है।

 

 

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed