Haryana Election Result: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने एक बार फिर हरियाणा की राजनीतिक में अपना दिखाया दमखम

नरेन्द्र सहारण, नारनौल: Haryana Election Result: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने एक बार फिर हरियाणा की राजनीतिक में अपना दम दिखाया है। मंगलवार को जारी चुनाव परिणामों में उनकी सिफारिश पर दी गई विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों को जीतने के साथ ही अटेली विधानसभा क्षेत्र से उनकी पुत्री को जिताने में भी सफल रहे। 2014 में भी राव इन्द्रजीत सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद दक्षिणी हरियाणा की अधिकांश सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया था जबकि 2014 से पहले दक्षिणी हरियाणा की अधिकांश सीटों पर कांग्रेस पार्टी का शासन होता था। 2019 के विधानसभा चुनावों में भी दक्षिणी हरियाणा की अधिकांश सीटों पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बदौलत ही भाजपा जीतने में सफल रही थी।

दक्षिणी हरियाणा की जनता साथ है

 

2024 में फिर एक बार राव इंद्रजीत सिंह ने हरियाणा की राजनीति में साबित कर दिया कि आज भी दक्षिणी हरियाणा की जनता उनके साथ है। राव इंद्रजीत सिंह रेवाड़ी विधानसभा से भी अपने समर्थक लक्ष्मण यादव को जिताने में सफल रहे जबकि रेवाड़ी विधानसभा से उनके राजनीतिक विरोधी कांग्रेस नेता कप्तान अजय सिंह यादव को राव ने इस पटकनी दी। 2014 के विधानसभा चुनाव में रणधीर सिंह कापड़ीवास भाजपा के चुनाव चिन्ह पर जीते थे रणधीर सिंह कापड़ीवास को जीताने के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व उनकी पुत्री आरती सिंह राव ने चुनाव प्रचार किया था।

ओम प्रकाश यादव तीसरी बार सफल रहे

महेंद्रगढ़ जिले की नारनौल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश यादव जीतने में तीसरी बार सफल रहे वे उनके कट्टर समर्थकों में गिने जाते हैं, वहीं अटेली विधानसभा क्षेत्र से आरती सिंह राव जीतने में सफल रही जो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की पुत्री है। बावल विधानसभा क्षेत्र से डाक्टर कृष्ण कुमार जीताने में सफल रहे, जिनको केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने पूर्व मंत्री बनवारी लाल की जगह टिकट दिलाई थी। कोसली से भी उनके कट्टर समर्थक अनिल यादव जीतने में सफल रहे।

पटौदी विधानसभा क्षेत्र से उनके कट्टर समर्थक बिमला चौधरी जीतने में सफल रही। 2014 के विधानसभा चुनाव में बिमला चौधरी को केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह की सिफारिश पर ही टिकट मिली थी लेकिन 2019 में उनका टिकट काटकर प्रकाश जरावता को दे दिया था जो कि पटौदी से विधायक बने थे। गुरुग्राम विधानसभा सीट से मुकेश शर्मा जीताने में सफल रहे जिनको केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह का समर्थक माना जाता है। सोहना विधानसभा से भी विजेता विधायक तेजपाल को भी राव की सिफारिश पर टिकट मिली थी।

दक्षिण हरियाणा ने फिर भाजपा को दी संजीवनी

हरियाणा को तीसरी बार सत्तासीन करने में दक्षिण हरियाणा की भागीदारी अहम रही है। दक्षिण हरियाणा की सभी सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है । केंद्रीय नेतृत्व ने अबकी बार दक्षिण हरियाणा के दिग्गज नेता राव इंद्रजीत के कहने पर करीब एक दर्जन सीटों का वितरण किया था जिन पर पार्टी को सफलता मिली है। राव इंद्रजीत के भाजपा मे आने के से ही यह क्षेत्र भाजपा का बन गया है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की इस गढ़ पर विशेष नजर थी जिसके तहत रणनीति बनाकर केंद्रीय नेतृत्व ने राव इंद्रजीत के सहयोग से इस किले को फतह किया है।

 

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed