लखीमपुर में भाजपा विधायक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस के सामने खींचकर गिराया; बार संघ अध्यक्ष और लोगों ने जड़े थप्पड़

लखीमपुर, बीएनएम न्यूजः लखीमपुर में भाजपा विधायक योगेश वर्मा को पुलिस के सामने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह ने उन्हें पहले थप्पड़ मारे। इसके बाद उनके समर्थक भी उन पर टूट पड़े।

विधायक को खींचकर गिराया। उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूसों से मारा। 8-10 पुलिसकर्मी उन्हें बचाने में लगे रहे। लेकिन लोग उन्हें पीटते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचाया।

जानिए क्या है पूरा विवाद

पूरा मामला अर्बन कॉपरेटिव बैंक चुनाव का है। इस चुनाव में निवर्तमान चेयरमैन पुष्पा सिंह और पूर्व चेयरमैन मनोज अग्रवाल का खेमा मैदान में है। बुधवार को दोनों अपने-अपने डेलीगेट्स के साथ नामांकन करने के लिए कॉपरेटिव बैंक ऑफिस पहुंचे थे।

सदर विधायक योगेश वर्मा का आरोप है कि मनोज अग्रवाल खेमे के समर्थित प्रत्याशी राजू अग्रवाल का पर्चा वकीलों ने फाड़ दिया। उन्हें पीटा भी। विधायक को यह बात पता चली, तो वह भी मौके पर पहुंच गए। विधायक को देखकर पुष्पा सिंह के पति अवधेश सिंह भड़क गए।

दोनों में कहासुनी हुई। जब तक विधायक कुछ समझ पाते, उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। पीछे से उनके समर्थक आ गए। विधायक को घेरकर मारा।

विधायक को गिराया, कपड़े फाड़े

वीडियो में विधायक योगेश आते दिख रहे हैं, तभी सामने से अवधेश आ जाते हैं। दोनों के बीच पहले बहस होती है। इतने में अवधेश विधायक पर टूट पड़ते हैं। उन्हें थप्पड़ जड़ देते हैं। विधायक के गनर उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। तभी पीछे से अवधेश के समर्थक आ जाते हैं। विधायक को धक्का देकर गिरा देते हैं और पीटने लगते हैं। मारपीट विधायक के कपड़े फट जाते हैं।

विधायक बोले- बार संघ अध्यक्ष को खामियाजा भुगतना पड़ेगा

सदर विधायक योगेश वर्मा ने बताया- पहले हमारे व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजू अग्रवाल को मारा। उनका पर्चा फाड़ दिया। जब मैं उनको देखने के लिए आया। मुझ पर भी हमला कर दिया। मेरे साथ मारपीट की। अवधेश सिंह ने मेरे कपड़े फाड़ दिए। अवधेश वकील हैं। सिर्फ दलाली करते हैं। उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

सपा सांसद बोले- जब भाजपा विधायक सुरक्षित नहीं

इस मसले पर धौरहरा से सपा सांसद अरविंद भदौरिया ने भाजपा सरकार पर तंज कसा। लिखा- अर्बन कॉपरेटिव बैंक के चुनाव में जिला प्रशासन गुंडागर्दी कर रहा है। जब सत्ता पक्ष का विधायक ही नहीं सुरक्षित है, तो आम जनता का क्या होगा?

यह भी पढ़ेंः UP News: योगी सरकार की अनूठी पहल, प्रदेश की 7500 छात्राएं बनेंगी एक दिन की अधिकारी, जानें- क्या होगा फायदा

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed