पेशाब से आटा गूथकर रोटियां बनाने वाली नौकरानी ने कुबूला जुर्म, सच्चाई जानकर रह जाएंगे दंग

गाजियाबाद, बीएनएम न्यूजः मालिक छोटी-छोटी बात पर डांटते थे। मेरे हर काम में कमी निकालते थे। मैं इससे खुद को अपमानित महसूस करती थी। इस अपमान का बदला लेने के लिए मैंने खाने में अपना मूत्र मिलना शुरू कर दिया… यह कुबूलनामा है गिरफ्तार की गई घरेलू सहायिका रीना का।
क्रॉसिंग रिपब्लिक की सोसायटी के रीयल एस्टेट कारोबारी ने शांतिनगर निवासी रीना के खिलाफ मंगलवार को नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह मूल रूप से खुर्जा के मीरपुर की रहने वाली है। आठ साल से रीयल एस्टेट कारोबारी के यहां काम कर रही थी।
सख्ती से पूछताछ में जुर्म कुबूल किया
उसने बताया कि रोटी बनाते समय वह पानी की जगह मूत्र का इस्तेमाल करती थी। वह खाना परोसने के बाद जब देखती थी कि उन रोटियों को मालिक और उनके परिवार के लोग खा रहे हैं, तो उसे ऐसे लगता था जैसे अपने अपमान का बदला ले रही हो। वह काफी समय से ऐसा कर रही थी। एसीपी ने बताया कि उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया।
त्वचा रोग होने पर लगवाया कैमरा
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन
