UP News: पत्नी के साथ दोस्त ने किया गंदा काम, पति बनाता रहा वीडियो…फिर रखी ऐसी शर्त

woman harrassment

आगरा, बीएनएम न्यूजः आगरा के एत्माद्दाैला क्षेत्र में एक युवक ने अपने दोस्त को घर बुलाया। पत्नी को खाने में नशे का पदार्थ मिलाकर खिला दिया। दोस्त ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पति ने दुष्कर्म का मोबाइल से वीडियो बना लिया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एक महीने पहले दोस्त के साथ आया था घर

पीड़ित महिला मजदूरी करती है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पांच साल पहले पति से तलाक हो गया था। बाद में मुस्लिम युवक से निकाह कर लिया था। पति साथ नहीं रहता। कभी-कभार घर आता था। एक महीने पहले वह दोस्त के साथ घर आया। बाजार से खाने का सामान भी लाया। जिसे खाने के बाद उन्हें होश नहीं रहा।

पति ने मांगे थे दो लाख रुपये

महिला का आरोप है कि सुबह होने पर पति पांच हजार रुपये मांगने लगा। उसने रुपये दे दिए। इसके बाद पति चला गया। 16 नवंबर को पति ने फोन किया। कहा कि उसे दो लाख रुपये की जरूरत है। कहीं से लाकर दे दे। मगर, रकम नहीं होने के कारण मना कर दिया।

वीडियो देख उड़े महिला के होश

आरोप है कि पति ने मोबाइल पर एक वीडियो भेजा। इसमें वह उसके दोस्त के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थी। वह हैरान रह गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ये वीडियो कब बनाया गया, उसे जानकारी तक नहीं हो सकी। आरोप लगाया कि पति ने खाने में कुछ मिला दिया। वो बेहोश हो गई, जिसके बाद पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया और पति ने उसका वीडियो बना लिया।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति और दोस्त निसार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पहले पति झूठ बोल रहा था। मगर, पुलिस के सख्ती से पूछने पर सच बताने लगा।

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

यह भी पढ़ें- जौनपुर के अटाला मंदिर केस की 20 दिसंबर को होगी सुनवाई, कोर्ट के आदेश पर पत्रावली दाखिल

You may have missed