अदाणी फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को साबुन बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

adani faundetion

जयपुर, बीएनएम न्यूजः अदाणी फाउंडेशन द्वारा तीन दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यक्रम का आयोजन अदाणी पॉवर प्लांट में किया गया, जिसमें ब्लॉक के 15 गाँवों की 25 महिला सदस्यों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न तरह के साबुन बनाने की तकनीक सिखाई गई।

अदानी पॉवर प्लांट हेड प्रमोद सक्सेना ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु अदाणी फाउंडेशन द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में क्षमतावर्धन कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं, जिससे महिलाओं को स्वरोजगार मिल रहा है।

अदाणी फाउंडेशन से गोपाल सिंह देवड़ा सीएसआर हेड राजस्थान ने बताया कि अदाणी फाउंडेशन द्वारा गठित हाडोती प्रगतिशील प्रोड्यूसर कंपनी की महिला सदस्यों हेतु तीन दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को नीम, एलोवेरा, गुलाब, तुलसी, हल्दी और बेसन आदि से साबुन बनाने की तकनीक सिखाई गई।

अदाणी फाउंडेशन के परियोजना अधिकारी रामचरण चौधरी ने बताया कि वर्तमान में हाड़ौती प्रगतिशील प्रोड्यूसर कंपनी में 800 से अधिक महिला सदस्य जुड़ी हुई हैं, जिनमें से चयनित महिलाओं को इस प्रशिक्षण में शामिल किया गया है। इस प्रशिक्षण के पहले दिन महिलाओं को तुलसी, गुलाब, नीम, हल्दी, बेसन और एलोवेरा आदि के प्रयोग से साबुन बनाने की विधि सिखाई गई एवं अन्य दो दिन महिलाओं ने स्वयं साबुन बनाए। इस कार्यक्रम से आने वाले समय में महिलाएँ ग्राम स्तर पर स्वयं साबुन बना सकेंगी, जिससे उनके परिवार की आमदनी बढ़ेगी और साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार प्राप्त होगा।

महिलाओं को प्रशिक्षण हेतु राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास मिशन कोटा से नितेश सिंह एवं संगीता द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान राजीविका द्वारा राजस्थान के विभिन्न जिलों में संचालित महिला विकास संबंधित कार्यों के लिए महिलाओं को जागरुक किया गया साथ ही, महिलाओं को स्वयं आगे बढ़कर स्वरोजगार करने हेतु कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अदाणी फाउंडेशन के वसीम अकरम द्वारा सभी महिलाओं को कार्यक्रम से जुड़कर स्वरोजगार करने हेतु प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया, विराट कोहली ने वनडे करियर का 51वां शतक जड़ा

JOIN WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed