वसुंधरा सेक्टर-1 स्थित आइकान टावर का डा. दिनेश शर्मा ने किया उद्घाटन

dinesh sharma

गाजियाबाद, बीएनएम न्यूज। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने मंगलवार को वसुंधरा सेक्टर-1 स्थित आइकान टावर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

हर क्षेत्र में प्रदेश विकास कर रहा है, इसमें एनसीआर के इलाकों में नित नए-नए उद्यम स्थापित हो रहे हैं। ये आइकान टावर भी अपने आप में एक अलग पहचान बनाएगा। उन्होंने इस टावर के निर्माण में शामिल रहे लोगों की भी प्रशंसा की। कहा कि इस टावर के बनने से वसुंधरा को एक नई पहचान मिलेगी। जल्द ही इस क्षेत्र में भी कई अन्य महत्वपूर्ण चीजें बनेंगी।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक सुनील शर्मा, मोदीनगर के पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, भाजपा नेता गोविंद पांडे, अश्वनी गुप्ता, इंजीनियर उदय गुप्ता, इंजीनियर मनोज शुक्ला, श्रीमती रश्मि शुक्ला, आर्किटेक्ट मोहित शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इस नई बनी बिल्डिंग आइकान टावर की विशेषता यह है कि यहां प्रसिद्ध फास्टफूड चेन मैकडॉनल्ड्स का आउटलेट खुला है। जिसमें ड्राइव थ्रू की सुविधा भी है। अभी तक ड्राइव थ्रू की सुविधा सिर्फ नोएडा के ही केंद्र पर उपलब्ध है।

You may have missed