Haryana News: हाथ-पैर बांधे, गोली मारी, फिर शव को लगाई आग… यमुनानगर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर की हत्या

नरेंद्र सहारण, यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर जिले में गुलाबगढ़ नहर के पास दो अपराधियों के गिरोह की भिड़ंत सामने आई है। इसमें लॉरेंस गैंग के शूटर राजन को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके हाथ-पैर बांधकर आग के हवाले कर दिया। सोमवार को राजन का शव पश्चिमी यमुना नहर किनारे बुरी तरह जली हुई हालत में मिला। राजन की हत्या की जिम्मेदारी देवेंद्र बंबीहा ग्रुप ने ली है। बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डालकर उसे वायरल किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राजन पर पहले भी हरियाणा के कई जिलों में मामले दर्ज हैं। वह पंचकूला के साथ-साथ बहादुरगढ़ और यमुनानगर और राजस्थान में भी वांछित था। वह कई बड़ी गैंगवार में शामिल भी रह चुका है। इस हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया था क्योंकि अपराधियों के बीच गैंगवार शुरू हो सकती है।

 

देवेंद्र बंबीहा गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

 

जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद राजन के शव का केवल सिर ही बचा है, बाकी शरीर लगभग बुरी तरह से जल चुका है। युवक की पहचान लाडवा के रहने वाले राजन के रूप में हुई है, जो मेहरा गांव का रहने वाला है। हत्या की सूचना मिलते ही यमुनानगर सदर थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम समेत सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि राजन लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर था और उस पर कई अपराधिक केस भी दर्ज थे। देवेंद्र बंबीहा गैंग ने फेसबुक पर मैसेज लिखकर इस हत्या की जिम्मेवारी भी ली है। इस बारे जब पुलिस अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने इस बारे कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

एसएचओ जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह सोशल मीडिया में पोस्ट को भी जांच का हिस्सा बनाएंगे। मृतक युवक का नाम राजन है और वह लाडवा के मेहरा गांव का रहने वाला है। फिलहाल हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं मौके पर पहुंचे राजन के मौसी के लड़के ने बताया कि राजन करीब डेढ़ साल से घर से बाहर रहता था। वह क्या काम करता था और किन लोगों के संपर्क में था, इस बारे उन्हें कोई जानकारी नहीं है। राजन शादीशुदा था और एक बच्चे का पिता भी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल हमें किसी पर शक नहीं है। पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।

बंधे हुए थे राजन का हाथ-पैर

सूत्रों की माने तो राजन एक शूटर था जिसके तार लॉरेंस गैंग से जुड़े हुए थे। घटनास्थल से काफी दूर राजन की बाइक भी मिली है। बताया जा रहा है कि शूटर राजन के पहले हाथ पांव बांधे गए थे फिर उसे गोलियां मारी गई। बाद में उसे जलाकर नहर के पास फेंक दिया गया। फिलहाल बंबीहा गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।

 

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed