वर्षों की दूरी के बाद धर्मवीर 2 के मंच पर गले लगे गोविंदा और सलमान
मुंबई, बीएनएम न्यूज। लंबे समय के मनमुटाव के बाद जब सिनेमा के दो सितारे सार्वजनिक तौर पर एक दूसरे के साथ गर्मजोशी से मिलते हैं, तो वह चर्चा का केंद्र बन जाती है। हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान और हीरो नं 1 अभिनेता गोविंदा ने साल 2007 में प्रदर्शित फिल्म पार्टनर में साथ काम किया था। आगे इस फिल्म की सीक्वल बनने की भी खबरें थी। इसी बीच सलमान और गोविंदा के बीच मनमुटाव बढ़ने की खबरें आई। गोविंदा ने कई इंटरव्यू में सलमान के लिए अप्रत्यक्ष तौर पर कठोर शब्दों का भी प्रयोग किया। फिर वर्षों तक दोनों ही सितारों की बीच दूरी बनी रही।
View this post on Instagram
फिल्म धर्मवीर की सीक्वल
शनिवार की रात मौका था मराठी फिल्म धर्मवीर 2 के ट्रेलर लांच का। यह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के राजनीतिक गुरु आनंद दिघे के जीवन पर आधारित फिल्म धर्मवीर की सीक्वल है। इस मौके पर एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के तमाम राजनेताओं समेत गोविंदा, जितेंद्र, जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह और मनीष पाल समेत सिनेमा के कई सितारे भी शामिल हुए।
नौ अगस्त को प्रदर्शित हो रही इस फिल्म के हिंदी संस्करण का ट्रेलर सलमान ने जारी किया। ट्रेलर जारी करने के पहले सलमान, मंच पर पहले से ही बैठे गोविंदा से जाकर गर्मजोशी से मिले। सलमान ने गोविंदा के सामने थोड़ा ठुमका लगाया और फिर दोनों ने एक दूसरे को गले लगा लिया। संयोगवश शनिवार को ही पार्टनर की रिलीज के 17 वर्ष पूरे हो रहे थे। इस मौके पर सलमान ने कहा, ‘मैं पहले भाग (धर्मवीर) के ट्रेलर लांच के लिए आया था और वह सुपरहिट रही। यह मेरी दुआ है कि यह उससे भी बड़ी हिट हो जाए। धन्यवाद। जय हिंद। जय महाराष्ट्र।’इससे पहले महाराष्ट्र के सीएम ने अभिनेता बॉबी देओल के साथ मिलकर फिल्म के पोस्टर का अनावरण किया।
View this post on Instagram
आनंद दिघे की बायोपिक
2022 की फिल्म धर्मवीर शिवसेना के दिवंगत नेता आनंद दिघे की बायोपिक थी, जो अपनी रॉबिनहुड जैसी लेकिन बड़ी छवि के लिए जाने जाते थे। इसका उद्देश्य महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को भी बड़े पैमाने पर चित्रित करना था। अभिनेता प्रसाद ओक ने आनंद दिघे की भूमिका निभाई और क्षितिज दाते ने एकनाथ शिंदे की भूमिका निभाई।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन