दिवाली पार्टी में पिंक सूट पहनकर कहर ढहाती दिखीं अनुष्का शर्मा, दुपट्टे से छुपाया बेबी बंप

बेंगलुरु: Anushka Sharma Viral photo: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) पिछले कुछ दिनों से अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने इस खबर को कंफर्म नहीं किया। लेकिन अब एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो दुपट्टे से बेबी बंप छुपाती नजर आईं। 

दिवाली पार्टी में बेबी बंप छुपाती दिखीं अनुष्का

दरअसल बीती रात अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ इंडियन क्रिकेट टीम की दिवाली पार्टी में शामिल हुईं थी। जिसमें वो पिंक और पर्पल शेड का सूट पहनकर पहुंची थीं। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें अनुष्का और विराट दिवाली पार्टी के लिए एक होटल के अंदर जाते हुए दिखाई देते हैं। इस दौरान अनुष्का शर्मा अपने टुपट्टे से बेबी बंप को छुपाती हुई दिखाई दी। लेकिन फैंस की नजरों से ये बच नहीं सका।

यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे

ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। जिसे देखकर यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा –  ‘अनुष्का 2.0 या विराट 2.0 आ रहा है’, वहीं दूसरे ने लिखा ‘अनुष्का और विराट को बधाई..’ बता दें कि इससे पहले भी अनुष्का का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो लूज ड्रेस पहने हुए दिखाई दी थी। इसमें भी एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ नजर आया था।

अनुष्का और विराट की दिवाली

उन्होंने न केवल सभी खिलाड़ियों और उनके परिवारों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई, बल्कि उन्होंने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं, जिससे त्योहार की खुशियां दूर-दूर तक फैल गईं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 2017 में शादी की थी और तब से वे दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते हैं।

अनुष्का को स्टेडियम में चियर करते देखा गया

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली रविवार को दिवाली के दिन बेंगलुरु में मैच के लिए पहुंचे। जैसे ही टीम इंडिया विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ रोमांचक मैच खेलना शुरू की, अनुष्का अपने पति और टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में आ पहुंचीं। खूबसूरत ट्रेडिशनल कपड़ों में सजी-धजी अनुष्का को स्टेडियम में चियर करते देखा गया। 12 नवंबर को अनुष्का शर्मा बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहुंचीं, जहां टीम इंडिया ने क्रिकेट विश्व कप का आखिरी लीग मैच खेला। ग्रे एथनिक सूट और मैचिंग झुमकों से सजी अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने लाइट मेकअप के साथ अपने बाल खुले रखे थे। अनुष्का शर्मा ने नीदरलैंड के खिलाफ विराट कोहली के शानदार शॉट्स की जोरदार सराहना की और खुलकर हंसती भी दिखीं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed