Tricolor Yatra in Bhadohi: पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने शहीदों को किया नमन, वंदे मातरम् से गूंजा शहर

Tricolor Yatra in Bhadohi पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने शहीदों को किया नमन

भदोही, बीएनएम न्यूजः भदोही में युवा नेता डीएस सिंह गहरवार के नेतृत्व में मंगलवार को नगर के नेशनल तिराहे से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के नगर के नई बाजार रोड पर स्थित विवेकानंद चौराहा पर पहुंचने के बाद समापन किया गया। तिरंगा यात्रा में भदोही सांसद डॉ.विनोद कुमार बिंद व जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह शामिल होकर हजारों की संख्या में मौजूद युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन

इस दौरान तिरंगा यात्रा नेशनल तिराहा से निकलकर बाई पास मार्ग होते हुए रजपुरा चौराहा पहुंचीं। जहां से सभी लोग औराई रोड होते हुए ओवरब्रिज के रास्ते लिप्पन तिराहा आएं। कल्लन शाह तकिया, अजीमुल्लाह चौराहा, भरत तिराहा, एकमा तिराहा के रास्ते यात्रा नई बाजार रोड पर स्थित विवेकानंद चौराहा पहुंचीं। तिरंगा यात्रा में डीजे पर देशभक्ति के गीत बज रहे थे तो वहीं उसके पीछे-पीछे लोग पैदल अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए चल रहे हैं। उनके द्वारा पूरे रास्ते भर भारत माता की जय आदि नारे लगाए जा रहे थे।

सात साल का निकल रही यात्रा

तिरंगा यात्रा विवेकानंद चौराहा पर पहुंची तो डीएम सिंह गहरवार ने मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष यह तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। इस साल यात्रा का 7वां वर्ष है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही देश की स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए महापुरुषों को याद करते हुए उनको नमन किया।

वहीं यात्रा में शामिल सभी लोगों का आभार जताया। अंत में देशभक्ति की गीत को बजाकर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। इससे पूर्व भदोही सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद व जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा होता है।

तिरंगा यात्रा में ये रहें मौजूद

सर्वेश राय, महबूब बेग, अशोक मिश्र, लवकेश सिंह, आदर्श शुक्ला, चंद्रशेखर यादव, मनोज दुबे, किशन सिंह, इब्राहिम अंसारी, रंजीत मौर्य, अमित जायसवाल, विजयराज यादव, जयप्रकाश पटेल, रामसागर मिश्र, राजू सिंह, नायाब यादव, बाबा खां, प्रभाकर सिंह, मेराज हबीबी व अशोक पाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed