CBSE Board 12th Result: घोषित हुआ सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, 87.98% पास, लड़कियों ने मारी बाजी

नई दिल्ली, बीएनएम न्यूजः  CBSE Result 2024, cbse.nic.in Live: सीबीएसई बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है।

CBSE Board 12th Result: 87.98% बच्चे पास हुए

इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

    • सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
    • यहां 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए तीन सर्वर लिंक उपलब्ध होंगे।
    • किसी भी एक लिंक पर क्लिक करें।
    • अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
    • सबमिट पर क्लिक करें।
    • रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।

CBSE 12th Result 2024: लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर

इस साल लड़की उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.52 प्रतिशत है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी है। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं।

CBSE 12th Result 2024: कैसा रहा दिल्ली का प्रदर्शन

पूर्वी दिल्ली में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.51 प्रतिशत है और पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र में यह 95.64 प्रतिशत है। 12वीं कक्षा की अंतिम परीक्षा का परिणाम (cbseresults.nic.in.) पर घोषित किया गया है।

CBSE Board 12th Result 2024: देशभर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे

सीबीएसई बोर्ड 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है। दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed