Chhattisgarh Election Exit Polls Results 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त, फिर बन सकती है भूुपेश बघेल की सरकार

नई दिल्ली, BNM News: Chhattisgarh Election Exit Polls Results 2023 तीन दिसंबर को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं। इन चुनावी राज्यों में एक प्रदेश छत्तीसगढ़ भी है, जहां दो चरणों में वोटिंग हुई थी। वहां वोट प्रतिशत 76.31 प्रतिशत रहा जो साल 2018 के मुकाबले (76.88) मामूली नीचे था। यहां फेज-1 में 20 सीटों पर चुनाव हुए थे, तो वहीं फेज 2 में बाकी बची 70 सीटों पर वोटिंग हुई थी। चुनाव के नतीजों से पहले सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी पार्टी भाजपा दोनों में हलचल है। छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटे हैं, इनमें कांग्रेस का दावा है कि वह 75 सीटें जीतेगी। एक्जिट पोल पर गौर करें तो छत्तीसगढ़ में फिर भूपेश बघेल की सरकार बन सकती है।

 छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल 2023

सीटें- 90/ बहुमत 46

आज तक एक्सिस माय इंडिया–  कांग्रेस-40-50 सीट, भाजपा 36-46 सीट, अन्य 1-5 सीट
इंडिया टीवी सीएनएक्स            – कांग्रेस  46-56 सीट , भाजपा 30-40 सीट , अन्य 3-5 सीट
जन की बात                                – कांग्रेस  34-45 सीट , भाजपा 42-53 सीट , अन्य 3 सीट
टीवी-5 न्यूज                                – कांग्रेस  56-64 सीट , भाजपा 29-39 सीट , अन्य 0-2 सीट
एबीपी-सीवोटर                           – कांग्रेस  41-53 सीट , भाजपा36-48 सीट , अन्य 0-4 सीट

  • जन की बात के एग्जिट पोल में भी छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर होगी। कांग्रेस को 34-45 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 42-53 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को तीन सीटें मिले सकती हैं।
  • टीवी 5 न्यूज के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। पार्टी 56-64 सीटें जीतने में सफल होगी। भाजपा को 29 से 39 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य और निर्दलीय के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।
  • एबीपी और सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस को 41 से 53 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 36 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 0-4 सीटें जा सकती हैं।
  • न्यूज-24 और टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल अनुमान में कांग्रेस को 57 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 33 सीटें मिलेंगी। अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं जाएगी।
  • रिपब्लिक और मैट्रिज के अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। कांग्रेस को 44 से 52 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 34 से 42 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • टीवी-9 पोल स्ट्रैट के अनुमान के अनुसार कांग्रेस को 40-50 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 35-45 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 0-3 सीटें मिल सकती हैं।
  • टाइम्स नाऊ और ईटीजी के सर्वे में कांग्रेस को 48-56 सीटें मिलने का अनुमान है। इस सर्वे के मुताबिक भाजपा को 32-40 सीटें, जबकि अन्य के खाते में 2-4 सीटें जा सकती हैं।
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed