Madhya Pradesh Exit Poll Results 2023: मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत का अनुमान, कांग्रेस की स्थिति होगी कमजोर

नई दिल्ली, BNM News: Madhya Pradesh Exit Poll Results 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के रिजल्ट 3 दिसंबर को आएंगे। इससे पहले एग्जिट पोल आ रहे हैं। एग्जिट पोल में यह साफ है कि शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर कमलनाथ पर भारी पड़ रहे हैं। इसके साथ ही यह भी अनुमान लग जाएगा कि मध्य प्रदेश में किसकी सरकार बन रही है।

एग्जिट पोल 2023 में सीटों के आंकड़े
1. रिपब्लिक-मैट्रिज – भाजपा 118-130, कांग्रेस 97-107 अन्य 0-2
2. जन की बात       –  भाजपा 100-123, कांग्रेस 102-125, अन्य 0-6
3. टीवी-9 भारतवर्ष- भाजपा 106-116, कांग्रेस 111-121   अन्य 0
4. टुडेज चाणक्य    – भाजपा, 151           कांग्रेस 74    अन्य 0-5

टुडेज चाणक्य में भाजपा को बंपर बहुमत

​मध्य प्रदेश में टुडेज चाणक्य के ओपिनियन पोल में बीजेपी को बंपर बहुमत मिल रही है। सर्वे के अनुसार एमपी में भाजपा को 151 औऱ कांग्रेस को 74 सीटें मिल रही हैं। इसके साथ ही अन्य के खाते में 5 सीटें जा रही हैं।

मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत का अनुमान

रिपब्लिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को 118-130 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 97-107 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। इन अनुमानों के मायने हैं कि मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलेगा। बता दें कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 116 है।

रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार

रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल में बीजेपी को 43.4 और कांग्रेस को 41.7 फीसदी वोट शेयर है। वहीं, अगर सीटों की बात करें तो बीजेपी को 118-130 और कांग्रेस को 97-107 और अन्य को दो सीटें मिल रही हैं।

जन की बात में कांटे की टक्कर

वहीं, जन की बात के एग्जिट पोल में कांग्रेस का पलड़ा भारी दिख रहा है। जन की बात में भाजपा  100 से 123 और कांग्रेस को 102 से 125 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं, अन्य को छह सीटें मिल रही हैं।

टीवी-9 भारतवर्ष की पोल में बन रही कांग्रेस की सरकार

वहीं, टीवी-9 भारतवर्ष और पोलस्टार्ट के अनुसार एमपी में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। कांग्रेस को 111-121 और बीजेपी को 106-116 सीटें मिलती दिख रही हैं।

सट्टा बाजार में बन रही भाजपा  की सरकार

वहीं, एग्जिट पोल से पहले सट्टा बाजार में भी रुपए लोग लगा रहे हैं। मध्य प्रदेश में अब सट्टा बाजी के अंदर बाजी पलटती दिख रही है। भाजपा पर बुकीज ज्यादा भाव लगा रहे हैं। यह टाइम्स नाऊ नवभारत का दावा है।

एमपी में क्या रहा 2018 का एग्जिट पोल

मध्य प्रदेश में वर्ष 2018 के चुनाव के दौरान एग्जिट पोल ने बताया था कि किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है। कांग्रेस और भाजपा दोनों में काटे की टक्कर बताई गई और फाइनल रिजल्ट में भी कुछ ऐसे ही आंकड़े सामने आए। जिसमें किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। 11 दिसंबर 2018 को रिजल्ट जारी हुए जिसमें कांग्रेस को 114 और भाजपा को 109 सीटें मिली।

एग्जिट पोल में क्या आए थे सीटों के आंकड़े
1. एबीपी -CSDS – भाजपा 94, कांग्रेस 126
2. टाइम्स नाउ सीएनएक्स- भाजपा 126, कांग्रेस 89
3. न्यूज़ नेशन- भाजपा 108 से 112, कांग्रेस 105 से 109
4. न्यूज़ 24 -पेस मीडिया – भाजपा, 103 कांग्रेस 115