दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ फोटोशूट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, कई सेलेब्स ने दी बधाई

दीपिका ने एक पोस्ट में इस फोटोशूट के 14 फोटोज शेयर किए हैं।

मुंबई, बीएनएम न्यूज। मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अभिनेत्री ने सोमवार शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14 फोटोज शेयर किए। दीपिका पादुकोण के प्रेग्नेंसी फोटोशूट पर विन डीजल, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है। माता-पिता बनने जा रहे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी शूट से प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है क्योंकि वे अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए दीपिका ने उन लोगों को भी जवाब दे दिया है, जो उनकी प्रेग्नेंसी को फेक बता रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स में एक्ट्रेस की डिलिवरी डेट 28 सितंबर बताई जा रही है।


कई सेलेब्स ने दी बधाई

दीपिका पादुकोण ने जो तस्वीरें शेयर कीं उसमें उनके साथ पति रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। कैटरीना कैफ ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट में गुलाबी दिल वाली इमोजी की एक सीरीज छोड़ी, जबकि प्रियंका ने लाल दिल और आग वाली इमोजी जोड़ी। विन डीजल ने हाथ जोड़कर टिप्पणी की।इसके अलावा इन फोटोज पर बिपाशा बसु, अदिति राव हैदरी, धनाश्री वर्मा, दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण के अलावा ओरी और बी प्राक समेत कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है।

फरवरी में अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी

 

दीपिका कई तस्वीरों में पारदर्शी लेसी ड्रेस में नज़र आईं, जबकि उनका कैज़ुअल ब्रा और पैंट लुक भी उतना ही आकर्षक था। रणवीर ने भी उनके साथ रिलैक्स्ड टॉप और जींस पहनी हुई थी, जिसमें वे साथ में पोज़ दे रहे थे। दीपिका ने इस साल 28 फरवरी को सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था- सितंबर 2024। इन अनाउंसमेंट के बाद एक्ट्रेस को आलिया भट्‌ट, अनिल कपूर, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और मृणाल ठाकुर समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर बधाई दी थी। इस अनाउंसमेंट से पहले दीपिका ब्रिटिश फिल्म अवॉर्ड BAFTA में बतौर प्रेजेंटर के तौर पर पहुंची थीं। वहां वो अपना पेट छिपाती नजर आई थीं, तब एक करीबी ने बताया था कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।

2018 में इटली में की थी शादी

दीपिका ने 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘गोलियों की रासलीलाः रामलीला’ के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया और 5 सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साथ में ‘गोलियों की रासलीलाःरामलीला’, ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ’83’ में नजर आए हैं। इसके अलावा दीपिका ने रणवीर की फिल्म ‘सर्कस’ में कैमियो भी किया है।

दिवाली पर रिलीज होगी दीपिका की ‘सिंघम अगेन’

वर्कफ्रंट पर दीपिका की पिछली फिल्म ‘कल्कि 2898 डी’ थी, जो इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। वहीं एक्ट्रेस की अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ है जो इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। इसमें दीपिका के साथ उनके पति रणवीर भी नजर आएंगे।

 

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed