दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी बोलीं: AAP सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लागू करने की साजिश

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद से लगातार आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार पर हमलावर है। आप मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि विश्वसनीस सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली की सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश की जा रही है। सीएम को फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

अफसरों ने बैठक में शामिल होना किया बंद

 

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, ‘दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बैठक में शामिल होना बंद कर दिया है। इन सभी चीजों से पता चलता है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लागू करने की साजिश चल रही है।’

चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश

उन्होंने कहा कि मैं भाजपा को चेतावनी देती हूं कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना अवैध, असंवैधानिक और दिल्ली के लोगों के जनादेश के खिलाफ होगा। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को स्पष्ट जनादेश दिया है। आतिशी ने कहा, ‘भाजपा को पता है कि चाहें वे कितना भी जोर लगा लें, वे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकते। दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल से प्यार करते हैं, दिल्ली के लोग आप को पसंद करते हैं और दिल्ली के लोग भाजपा की हरसंभव कोशिश के बाद आप को ही वोट देते हैं। ये (भाजपा) दिल्ली में चुनाव जीतने वाले नहीं है, इसलिए ये साजिश कर रहे हैं कि दिल्ली की चुनी हुई अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराया जाए।’

किसी भी अफसर की नहीं हो रही पोस्टिंग

आप मंत्री ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल की सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़ा राजनीतिक षडयंत्र तैयार किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में भाजपा शासित केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से किसी भी अफसर की पोस्टिंग नहीं हो रही है। दिल्ली में कई विभाग खाली हैं। एलजी साहब पिछले एक हफ्ते से गृह मंत्रालय को बिना किसी कारण दिल्ली सरकार के खिलाफ चिट्ठी लिख रहे हैं। एक 20 साल पुराने केस को उठाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री के सचिव को बर्खास्त कर दिया गया। ये सब बताता है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश हो रही है।

इसे भी पढ़े: Delhi News: उपराज्यपाल की बैठक में नहीं शामिल हुए मंत्री, इनकार करने पर LG ने की आलोचना; गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

इसे भी पढ़ें: शराब घोटाला में एक और बड़ी कार्रवाई: ईडी दफ्तर पहुंचे दुर्गेश पाठक, केजरीवाल के PA से भी पूछताछ

 

Tag- Delhi government minister, LG VK Saksena, Atishi, AAP government topple, President rule Conspiracy

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed