बीजेपी ने CM नायब सिंह सैनी को घोषित किया उम्मीदवार, करनाल से लड़ेंगे विधानसभा उपचुनाव

नरेन्द्र सहारण चंडीगढ लोकसभा चुनाव के साथ ही करनाल में विधानसभा के लिए उपचुनाव होने को हैं। इसके लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार के तौर पर सीएम नायब सैनी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि नायब सैनी सांसद पद हैं उन्हें सीएम बने रहने के लिए विधानसभा सीट से जीतना जरूरी है। इसके लिए ही मनोहर लाल ने करनाल सीट से इस्तीफा दे दिया था।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा उपचुनाव की जारी लिस्ट।

नायब सैनी लड़ेंगे करनाल से लड़ेंगें  विधानसभा उपचुनाव 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल हलके से विधानसभा का उपचुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने बुधवार को उन्हें अधिकृत रूप से प्रत्याशी घोषित कर दिया। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने नायब सिंह सैनी के लिए ही करनाल सीट से इस्तीफा दिया था। 12 मार्च को मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसी दिन नायब सिंह सैनी ने नये मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की थी। उनके साथ पांच कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली थी।

नायब सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विश्वास मत

13 मार्च को नायब सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया। विधानसभा में ही पूर्व सीएम मनोहर लाल ने करनाल से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि करनाल सीएम सिटी ही बना रहेगा। उन्होंने उसी समय संकेत दे दिए थे कि वे नायब सैनी के लिए करनाल सीट खाली कर रहे हैं। बिना विधायक बने नायब सिंह सैनी छह महीने यानी 11 सितंबर तक मुख्यमंत्री पद पर बने रह सकते हैं।

 

मनोहर लाल ने दिया इस सीट से इस्तीफा

हरियाणा में विधानसभा के आम चुनाव अक्टूबर में प्रस्तावित हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मनोहर लाल ने नायब सैनी के लिए सीट खाली की ताकि उपचुनाव के जरिये वे विधानसभा में पहुंच सके। नायब सैनी वर्तमान में कुरुक्षेत्र से सांसद भी हैं। 2014 में उन्होंने पहली बार नारायणगढ़ हलके से चुनाव में जीत हासिल की थी। मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल में वे राज्य मंत्री भी रहे। अब सीएम के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का जिम्मा भी उनके पास है।

You may have missed