जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए गाजियाबाद में हुआ उत्तर प्रदेश की बालक व बालिका टीम का चयन

Netball Comption

फोटो- 36वी जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप (बालक व बालिका) के लिए उत्तर प्रदेश की टीम।

नोएडा, BNM News। 36वी जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप (बालक व बालिका) का आयोजन 25 से 28 जनवरी 2024 तक मध्य प्रदेश में होना है। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मंगलवार, 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश टीम (बालक व बालिका) का गाजियाबाद स्थित महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में  अंतिम चयन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित पूनम विश्नोई (जिला क्रीड़ा अधिकारी, गाजियाबाद) द्वारा खिलाड़ियों तथा कोच को किट एवं ट्रैक सूट वितरित किया गया। उन्होंने सभी को चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी। यह जानकारी नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव शिलांकुर ने दी।

इसे भी पढ़ें: Sub Junior National Netball Championship: उत्तर प्रदेश की सब जूनियर नेटबॉल टीम का हुआ चयन, झारखंड में होगा आयोजन

इसे भी पढ़ें: गाजियाबाद के गुरुकुल दा स्कूल में हुआ यूपी के सब जूनियर नेशनल नेटबाल चैंपियनशिप के खिलाड़ियों का चयन

इसे भी पढ़ें: यूपी सब जूनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए गौतमबुद्धनगर में ट्रायल 18 नवंबर को

 

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed