Haryana News: भिवानी के 2 साधुओं की राजस्थान में हत्या, नारनौल-नवाता रोड पर मिले शव

नीली टी शर्ट में एक साधु गौतम गिरी की हत्या की गई।

नरेन्द्र सहारण, नारनौल। Haryana News: नारनौल क्षेत्र के गांव गोद बलाहा से सटे राजस्थान के झुंझनू जिले के गांव नावता में दो साधुओं के शव मिलने से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। दोनों साधुओं के सिर पर चोट के निशान है, जिससे दोनों की साधुओं की हत्या की गई है। दोनों साधू हरियाणा के एक आश्रम में रहते थे और गांव नावता के कच्चे रास्ते पर खून से लथपथ मिले हैं। शव की सूचना मिलते ही बुहाना थाना के डीएसपी नोपाराम, थानाधिकारी राजपाल यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर बुहाना सरकारी अस्पताल में शव रखवा दिया है। रविवार को दोनों की पहचान हो पाई। दोनों साधु पिछले दस दिन से गायब थे। वे महेंद्रगढ़ में रहने वाले एक अन्य साधु के यहां आए हुए थे।

पुलिस ने हत्या की आंशका जताई

मिली जानकारी के अनुसार नारनौल क्षेत्र के गांव गोद बलाहां से सटा राजस्थान के नावता गांव में शनिवार दोपहर को दो साधुओं के एक जगह पर शव पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद शव मिलने की सूचना आग की तरफ आसपास के क्षेत्र में फैल गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की आंशका जताई हैं। दोनों की पहचान के लिए राजस्थान व हरियाणा के आस-पास के जिलों में उनके फोटो और पहचान से संबंधित जानकारी प्रसारित की गई, ताकि पहचान हो सके। झुंझनू डीएसपी नोपाराम भाकर, पचेरी थानाधिकारी राजपाल यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बुहाना के अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साधुओं के सिर में चोट के निशान है। माना जा रहा हैं कि दोनों साधुओं की हत्या कर शव को रास्ते में डाला गया है। दोनों की उम्र करीब 40-45 के आस-पास है। पता चला है कि दोनों साधु भिवानी के एक आश्रम में रहते थे। उनकी पहचान महंत विशिष्ट गिरी व उनके शिष्य गौतम गिरी के रूप में हुई है। वे दस दिन से गायब थे। इससे पहले वे महेंद्रगढ़ में रहने वाले एक साधु के यहां आए थे और वहीं से गायब होने की सूचना है।

आश्रम में आते रहते थे साधु

भिवानी के जहरगिरी आश्रम के महंत अशोक गिरी ने कहा कि ये साधु उनके आश्रम में आते रहते थे, लेकिन उनके आश्रम से उनका कोई संबंध नहीं था । उन्होंने कहा कि मृतक साधु अलग से आश्रम में रहते थे।

सुराग लगाने के लिए टीम गठित

झुंझनू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फूलचंद मीणा ने कहा कि दोनों साधुओं की पहचान हो गई है। रविवार को पोस्टमार्टम कर शव स्वजन के हवाले कर दिया गया है। हत्यारों का सुराग लगाने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही टीम हत्यारों पकड़ने के लिए छापे मारेगी।

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed