Haryana Politics: अनिल विज ने की चौधरी बीरेंद्र सिंह की तारीफ, कहा- …. मैं उन्हें जाने नहीं देता

नरेंद्र सहारण, गुरुग्राम: Haryana Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह बहुत अच्छे आदमी हैं। भाजपा को उन्हें संभालकर रखना चाहिए था। राजनीति में चौधरी बीरेंद्र सिंह जैसे बहुम कम नेता हैं जो सही को सही बोलते हैं। मेरा वश चलता तो उन्हें किसी भी कीमत पर जाने नहीं देता। उन जैसे नेता के नजदीक रहने से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनके पास प्रदेश और देश की राजनीति का बहुत लंबा अनुभव है।

प्रो. रामबिलास शर्मा के निवास स्थान पर पहुंचे थे अनिल विज

 

ये उद्गार वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने रविवार को व्यक्त किए। वह पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा से गुरुग्राम स्थित उनके निवास स्थान पर मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि चौधरी बीरेंद्र सिंह वर्षों तक कांग्रेस में रहे। उस पार्टी में भी वह ठोक बजाकर अपनी बात रखते थे। जब वह भाजपा में आ गए थे तो उन्हें वापस कांग्रेस में किसी भी हाल में नहीं जाने देना चाहिए था। किसी विषय को लेकर यदि मतभेद की स्थिति पैदा हुई थी तो बीच का रास्ता निकालना चाहिए था। वह मन से भाजपा में थे। भाजपा के रंग में रंग गए थे।

मेैं बहुत ही छोटे से कार्यकर्ता, स्टार प्रचारक नहीं

इस बार लोकसभा चुनाव में कहीं भी प्रचार करने के लिए जाने के सवाल पर अनिल विज ने कहा कि उन्हें पार्टी ने हैसियत दिखा दी है। वह बहुत ही छोटे से कार्यकर्ता हैं, स्टार प्रचारक नहीं। वह अंबाला कैंट से बाहर कहीं भी प्रचार करने के लिए नहीं जाएंगे। प्रत्याशियों के बुलाने पर भी नहीं जाएंगे। जब उनसे पार्टी के किसी भी निर्णय में सलाह ही नहीं लिया जाता फिर वह क्यों अपने मन से आगे बढ़ें।

कांग्रेस ने सीटों के बंटवारे में काफी देरी कर दी

उन्होंने कहा कि जहां तक प्रदेश की सीटों का सवाल है तो भाजपा के पक्ष में माहौल है। लोगों को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। लगातार तीसरी बार नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। कांग्रेस ने सीटों के बंटवारे में काफी देरी कर दी। वह कितना भी जोर लगा ले, फिर भी प्रचार को लेकर भाजपा के नजदीक नहीं पहुंच सकती। अब कांग्रेस के प्रत्याशी प्रचार शुरू करेंगे, भाजपा नेता और कार्यकर्ता कई बार जनता से मिल चुके होंगे। इसका चुनाव में बहुत फर्क पड़ता है। कई विधानसभाओं में पार्टी रैली तक कर चुकी है। सबसे बड़ी बात यह है कि भाजपा के पास ऐसा नेतृत्व है, जिसका पूरी दुनिया में सम्मान है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है। कांग्रेस के पास नीयत और नेतृत्व दोनों की कमी है। यही वजह है कि भाजपा के सामने कांग्रेस कहीं भी किसी भी स्तर पर नहीं टिक रही है।

 

इसे भी पढ़ें: Haryana Politics: श्रुति के टिकट कटने के बाद किरण चौधरी का एलान, कहा- पार्टी का फैसला सिर माथे, हुईं भावुक

इसे भी पढ़ें: Haryana Politics : भाजपा छोड़कर आए बृजेंद्र सिंह को नहीं मिला हिसार से टिकट, पिता बीरेंद्र सिंह बोले- सवाल तो है, पर कोई मलाल नहीं

इसे भी पढ़ें:  Haryana Loksabha Election: हरियाणा कांग्रेस के टिकट वितरण में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ताकत का कराया अहसास, बीजेपी छोड़ कांग्रेस में आए रह गए खाली हाथ

इसे भी पढ़ें:  Haryana Congress Candidate: कांग्रेस ने आठ सीटों पर उतारे उम्मीदवार, हुड्डा के पसंदीदा जेपी को मिला टिकट

इसे भी पढ़ेंर: Hisar Lok Sabha Seat : जयप्रकाश हिसार लोकसभा क्षेत्र से आठवीं बार मैदान में, पहली बार रणजीत चौटाला से होगा मुकाबला

 

Tag- Loksabha Election 2024, Haryana Politics, Anil Vij, Chaudhary Birendra Singh, Pro. Ram Bilas Sharma, PM Narendra Modi, Haryana BJP

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed