Haryana Politics: बीरेंद्र सिंह न घर के रहे, ना घाट के, जानें कैसे भाजपा के बाद कांग्रेस में हाशिये पर गए

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़। Haryana Politics: राजनीति के अति महत्वाकांक्षी पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह न घर के रहे, ना घाट के। उनकी महत्वाकांक्षा और बड़बोलापन उन्हें तो ले डूबा ही, उनके पूर्व सांसद बेटे बृजेंद्र सिंह के करियर को भी ले बैठा। टिकट की चाह में बीरेंद्र सिंह और बृजेंद्र सिंह ने उस भाजपा को छोड़ते हुए देर नहीं लगाई, जिसने उन्हें राजनीति के ऊंचे से ऊंचे मुकाम पर पहुंचाया। बीरेंद्र सिंह भाजपा से तो गए ही, कांग्रेस ने भी उन्हें स्वीकार नहीं किया। बीरेंद्र सिंह के बड़बोलेपन का ही नतीजा है कि कांग्रेस ने उन्हें और उनके बेटे को लोकसभा चुनाव में टिकट देने के काबिल नहीं समझा।

भाजपा ने अपने सिद्धांतों को तोड़ते हुए बीरेंद्र सिंह के परिवार को बहुत कुछ दिया

 

बीरेंद्र सिंह करीब 10 साल पहले कांग्रेस छोड़कर जब भाजपा में गए थे, तब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उनके नाम के साथ जुड़े ट्रेजडी किंग शब्द को हटाने का काम किया था। बीरेंद्र सिंह को भाजपा ने राज्यसभा भेजा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया। भाजपा ने जींद जिले की उचाना विधानसभा सीट से बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता को टिकट देकर विधानसभा पहुंचाया तथा बेटे बृजेंद्र सिंह को साल 2019 में हिसार लोकसभा सीट से चुनाव लड़वाकर सांसद बनाया। देश-प्रदेश में जब भी जाट या किसान आंदोलन हुए, भाजपा ने बीरेंद्र सिंह को अहमियत देते हुए उन्हें सुलझाने की जिम्मेदारी भी सौंपी, लेकिन बीरेंद्र सिंह इन आंदोलनों को शांत कराने में कुछ खास भूमिका नहीं निभा पाए। उल्टा, भाजपा पर उन्होंने निशाने साधने शुरू कर दिए।

भाजपा में टिकट कटने का था आभास

 

पार्टी की बजाय स्वयं की राजनीति को अहमियत देते हुए बीरेंद्र सिंह ने जजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के लिए भी भाजपा पर खूब दबाव बनाया, लेकिन भाजपा उनके दबाव में नहीं आई। साल 2024 के चुनाव नजदीक आते ही जब बीरेंद्र सिंह को उनके भाजपा विरोधी बयानों की वजह से हिसार से बेटे बृजेंद्र सिंह का टिकट कटने की भनक लगी तो उन्होंने कांग्रेस में वापसी करते हुए देर नहीं लगाई। पहले बेटा कांग्रेस में शामिल हुआ, फिर बीरेंद्र सिंह स्वयं कांग्रेस में चले गए। हालांकि भाजपा ने पूर्व में ऐसा कोई संकेत नहीं दिया था कि बृजेंद्र सिंह को वह हिसार लोकसभा सीट से टिकट नहीं देगी, लेकिन जहां गड्ढा होता है, पानी वहीं मरता है। बीरेंद्र सिंह व बृजेंद्र सिंह को स्वयं ही आभास होने लगा था कि टिकट कट सकता है। इसलिए वह कांग्रेस में चले गए।

कांग्रेस के ही एसआरके गुट में राजनीतिक भविष्य तलाश रहे बीरेंद्र सिंह

कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीरेंद्र सिंह और बृजेंद्र को उभरने नहीं दिया। बीरेंद्र सिंह चाहते थे कि उनके बेटे को कांग्रेस हिसार या सोनीपत लोकसभा सीट से टिकट दे, लेकिन हुड्डा ने अपने करीबी पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश जेपी को हिसार में टिकट दिलवाकर बीरेंद्र सिंह की राजनीति पर ब्रेक लगा दिया। बीरेंद्र सिंह अब कांग्रेस के ही एसआरके गुट यानी कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी के साथ अपने राजनीतिक भविष्य की तलाश करते नजर आ रहे हैं। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के साथ भी नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। यही वजह है कि अब बीरेंद्र सिंह को राजनीति में गंभीरता से लेना छोड़ दिया गया है।

 

इसे भी पढ़ें:Haryana Politics: समर्थकों से बृजेंद्र सिंह बोले- मेरा टिकट कटने का कारण दिल्ली नहीं, हरियाणा की राजनीति

इसे भी पढ़ें: Haryana Politics: अनिल विज ने की चौधरी बीरेंद्र सिंह की तारीफ, कहा- …. मैं उन्हें जाने नहीं देता

इसे भी पढ़ें: Haryana Politics: श्रुति के टिकट कटने के बाद किरण चौधरी का एलान, कहा- पार्टी का फैसला सिर माथे, हुईं भावुक

इसे भी पढ़ें: Haryana Politics : भाजपा छोड़कर आए बृजेंद्र सिंह को नहीं मिला हिसार से टिकट, पिता बीरेंद्र सिंह बोले- सवाल तो है, पर कोई मलाल नहीं

इसे भी पढ़ें:  Haryana Loksabha Election: हरियाणा कांग्रेस के टिकट वितरण में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ताकत का कराया अहसास, बीजेपी छोड़ कांग्रेस में आए रह गए खाली हाथ

इसे भी पढ़ें:  Haryana Congress Candidate: कांग्रेस ने आठ सीटों पर उतारे उम्मीदवार, हुड्डा के पसंदीदा जेपी को मिला टिकट

इसे भी पढ़ेंर: Hisar Lok Sabha Seat : जयप्रकाश हिसार लोकसभा क्षेत्र से आठवीं बार मैदान में, पहली बार रणजीत चौटाला से होगा मुकाबला

 

Tag- Loksabha Election 2024, Brijendra Singh, Birendra Singh, Jaiprakash, Hisar Lok Sabha seat, Haryana Politics, Haryana Congress, Haryana BJP, Manohar Lal, Bhupendra Singh Hooda, Haryana BJP

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed