Haryana Politics: शिकायत मिलती है तो दुष्यंत चौटाला पर लगे आरोपों की जांच कराएंगे: सीएम नायब सैनी

नायब सैनी।

नरेन्द्र सहारण, पंचकूला : Haryana Politics: हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दुष्यंत के खिलाफ जल्द ही सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करवा सकती है। यह बात मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। नायब सैनी ने कहा कि दुष्यंत चौटाला अपने गिरेबान में झांकें। क्या किया है, क्या नहीं किया, वह देखें। उनके विधायकों ने ही उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। हम पारदर्शिता के आधार पर काम कर रहे हैं। उनके विधायक उनके खिलाफ खड़े हैं। हमारे पास कोई शिकायत आएगी तो उसकी अवश्य जांच करवाई जाएगी। मनोहर लाल सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे दुष्यंत चौटाला के पास 11 प्रमुख विभाग थे।

उन्हीं की पार्टी के विधायकों ने ही लगाए हैं भ्रष्टाचार के आरोप

 

गौरतलब है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री के ऊपर शराब घोटाला, रजिस्ट्री घोटाला, धान घोटाला और हिसार एयरपोर्ट की जमीन खरीद के घोटाले के आरोप लग चुके हैं। इन आरोपों पर दुष्यंत और दिग्विजय कई बार सफाई भी दे चुके हैं। दिग्विजय ने यहां तक कहा था कि लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की तमाम रिकार्डिंग पार्टी के पास मौजूद है। हम सिर्फ इसलिए चुप थे कि समय आने पर जवाब देंगे। जजपा के विधायक एवं पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने मनोहर सरकार को अब तक की ‘सबसे भ्रष्ट सरकार’ बताया था। वहीं नारनौंद से जजपा विधायक रामकुमार गौतम ने टाउन एंड कंट्री में ‘सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार’ होने का दावा करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ईमानदार आदमी है, लेकिन कई लोगों के इरादे ठीक नहीं है। उन्होंने कहा था कि अंदर ही भ्रष्टाचार है।

 

इसे भी पढ़ें: Haryana Politics: जानें क्यों साढ़े चार साल सत्ता में रहने के बाद अब जजपा को आ रही भाजपा में कमियां नजर

Tag-Haryana Politics, JJP Haryaa, Haryana BJP,  Dushyant Chautala, Nayab Singh Saini

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed