Haryana Politics: जानें क्यों पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने विपक्ष को बताया रामद्रोही

नरेन्द्र सहारण, नारनौल: Haryana Politics: पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश की संपदा पर सबसे पहले अल्पसंख्यकों का अधिकार है। ये चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच है। हम रामकृष्ण की औलाद हैं। कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती है। देश को बांटने की राजनीति करती रही है। जब से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता संभाली है तो सनातन का मान सम्मान बढ़ा है। देश को राममंदिर के रूप में तोहफा मिला है। उन्होंने कहा कि देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। हम सब भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी चौ. धर्मबीर सिंह को तीसरी बार जिताकर मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए सहयोग दें। उन्होंने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के विरुद्ध कांग्रेस को कोई प्रत्याशी नहीं मिल रहा है।

भावनाओं में बहकर गलती न करना-सिंचाई मंत्री

 

इस सभा को सिंचाई राज्यमंत्री डा. अभय सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि दस साल में भाजपा सरकार ने ही इस क्षेत्र के सर्वाधिक विकास कार्य किए हैं। टेल तक पानी पहुंचाया गया है। लेकिन गलती से भी भावनाओं में बह गए तो बड़ी गलती हो जाएगी और पांच साल तो दूर चार महीने में ही इस क्षेत्र में पानी का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने अपील की कि कोई गलती मत करना। रैली के आयोजक नारनौल के विधायक पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव ने भी दस वर्षों के केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों के बलबूते पर भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा।

रैली की झलकियां

 

1. मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार नायब सैनी नारनौल पहुंचे, जहां क्षेत्र की जनता ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
2. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश की मजबूती के लिए दस की दस लोकसभा सीटें भाजपा को जिताने का आह्वान किया।

3. पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने नायब सिंह सैनी काे देश का सबसे बड़ा ओबीसी चेहरा बताया।
4. पूर्व नगर पार्षद प्रमोद तरेडिया ने सैकड़ों लोगों के साथ इनेलो छोड़ भाजपा का दामन थामा।

5. केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मजबूत करने के लिए भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की है ।

6. केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने मंच से एक दूसरे की जमकर तारीफ की। केंद्रीय मंत्री ने पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा को हरियाणा का वरिष्ठ नेता बताते हुए उनका 2014 में भाजपा को अपने दम पर सत्ता में लाने में अहम योगदान बताया।

7. नगर परिषद चुनाव में वर्तमान चेयरपर्सन कमलेश सैनी, पूर्व चेयरपर्सन भारती सैनी व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव एक साथ मंच पर नजर आए और भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया।
8. सिंचाई मंत्री डा.अभय सिंह यादव और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मंच से एक दूसरे के नामों का संबोधन के साथ भाजपा का समर्थन मांगा ।

 

Tag- Haryana Politics, Narnaul Rally, Ram Bilas Sharma, Ch. Dharambir Singh

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed